केशकाल क्षेत्र के सभी धान उपार्जन केन्द्रों पर हजारों क्विंटल धान जाम

केशकाल क्षेत्र के सभी धान उपार्जन केन्द्रों पर हजारों क्विंटल धान जाम

बहीगांव में 14000 क्विं. सिंघनपुर 11000 क्विं., केशकाल 12000 क्विं  धान

केशकाल। (कोण्डागांव) तहसील केशकाल अंतर्गत किसान भाईयों से समर्थन मुल्य पर धान खरीदी सरकार द्वारा 1 दिसम्बर 2020 से चालू तो किया गया है, किंतु चालु होने से 20 दिन में किसानों से लेम्पस द्वारा खरीदा गया हजारों की संख्या में क्विंटल धान सभी केन्द्रों में जाम होने के साथ अभी खरीदा जा रहा है धन सुरक्षित रखने का स्थान कम पडने लगा है। लेम्पस सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रति दिन धान खरीदी की पूर्ण जानकारी आनलाईन के माध्यम से 


संबंधित विभाग को भेजा जा रहा है, जब से धान खरीदी शुरू किया गया उसी दिन से कोई भी धान खरीदी केन्द्रों से मिलरों द्वारा नहीं उठाने के चलते हजारों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे पडे है। लेम्पस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार केशकाल ब्लाॅक के बहीगांव सिंगनपुर एवं कई स्थानों में बारदाना की कमी होने की जानकारी मिला है। लेम्पस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार केशकाल क्षेत्र के बहीगांव खरीदी केन्द्र में 14000 से अधिक क्विंटल धान व सिंगनपुर व अरण्डी में 10000 से अधिक व केशकाल में 12000 क्विं. से अधिक धान खुले आसमान के नीचे जाम पडे है, जो बहुत चिन्तनीय विषय है। धान खरीदी अभी शुरूवात दौर में है, अभी खरीदी 1 माह से उपर शेष है, जिला प्रशासन द्वारा जल्दी से जल्दी जाम पडे धान नहीं उठायेंगें व बारदाना की व्यवस्था की पूर्ति जल्दी नहीं करने के स्थिति में जल्दी से जल्दी किसानों की आक्रोश उभरने का प्रबल संभावना है, जो धान खरीदी को लेकर जन चर्चा जोरों पर है।  

मिलरों से जल्दी धान उठाना प्रारंभ करेगें - डीएफओ, सोनी

धान जाम व मिलरों द्वारा धान नहीं उठाने का कारण पूछने पर श्री जयदेव सोनी डीएफओ कोण्डागांव ने जवाब देते हुये बताया कि अब मिलरों द्वारा धान उठाना जिला में शुरू किया गया है, अब जल्दी से जाम वाले केन्द्रों से धान उठाने का प्रक्रिया में तेजी आने का बात कही है। 

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की