कलेक्टर श्री बंसल ने किया जगदलपुर में संचालित विकास कार्यों का अवलोकन

 ब्यूरो रिपोर्ट राजेश प्रसाद

कलेक्टर श्री बंसल ने किया जगदलपुर में संचालित विकास कार्यों का अवलोकन


दलपत सागर के सामने ऑक्सीजोन और मनोरंजन पार्क बनाने के दिये निर्देश

जगदलपुर, 12 दिसंबर 2020/ कलेक्टर श्री रजत बंसल ने आज जगदलपुर में संचालित विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने दलपत सागर, बस्तर कला केंद्र, पुरातत्व संग्रहालय सहित आसना में निर्माणाधीन बस्तर लोक नृत्य, लोक संस्कृति एवं भाषा अकादमी में संचालित विकास कार्यों की प्रगति के जायजा लिया।
कलेक्टर श्री बंसल ने दलपत सागर में 


संचालित विकास कार्यों के अवलोकन के दौरान यहां सामने रिक्त शासकीय भूमि में ऑक्सीजोन और मनोरंजन पार्क बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां पैदल चलने के लिए ट्रेक निर्माण के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने दलपत सागर से जलकुंभी निकालने का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के साथ ही चौपाटी निर्माण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने दलपत सागर के पास ही बन रहे बस्तर कला केंद्र की प्रगति का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने पुरातत्व संग्रहालय में चल रहे कार्यों का जायजा लेने के साथ ही सिरहासार के पास शासकीय भूमि का सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए।  इस अवसर पर सहायक कलेक्टर सुश्री रेना जमील, नगर निगम आयुक्त श्री प्रेम पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री राजीव बत्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की