पत्रकार वार्ता में मंत्री केदार कश्यप ने दी सहकारिता सप्ताह-2026 की विस्तृत जानकारी
पत्रकार वार्ता में मंत्री केदार कश्यप ने दी सहकारिता सप्ताह-2026 की विस्तृत जानकारी सहकार से समृद्धि" केवल नारा नहीं बल्कि राज्य सरकार की कार्यसंस्कृति का आधार है - मंत्री केदार कश्यप सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने पर 29 जून से 6 जुलाई तक मनाया जाएगा "सहकारिता सप्ताह-2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी चिंतन शिविर एवं सहकार मेला हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक पूरे देश में "सहकारिता सप्ताह-2026" मनाया जाएगा। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में भी सहकारिता के माध्यम से किसानों की समृद्धि, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी जानकारी सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आज शनिवार को स्थानीय सर्किट हाउस में आयो...