नक्सली क्षेत्र में धान उठाव नहीं सैकड़ों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे नक्सली क्षेत्र में अधिक मात्रा में धान जाम होने पर खतरे की आशंका
ब्यूरो रिपोर्ट राजेश प्रसाद
नक्सली क्षेत्र में धान उठाव नहीं सैकड़ों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे
जगदलपुर/ केशकालं छ.ग. सरकार द्वारा किसान भाईयों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसम्बर 2020 से चालू किया गया है धान खरीदी शुरू होने के 15 दिन बाद भी खरीदा गया सैकडों क्ंिवटल धान उठाव नहीं होने पर जिला अंतर्गत की प्राय सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान नहीं उठाव के चलते सैकडों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे पडे रहने की
जानकारी उपार्जन केन्द्र सूत्रों से प्राप्त हुआ है दूसरी तरफ नक्सली क्षेत्र के धन खरीदी केन्द्रों में सैकडों क्विंटल धान जाम होने पर किसान भाईयों से क्रय धान सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त स्थान के अभाव में धान खरीदी प्रभारी एवं लेम्पस प्रबंधक हताश व निराश होने का जानकारी है विश्वस्थ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे जैसे धान खरीदी की तिथि आगे बढ़ते जा रहा है वैसे किसान भाईयों
का अधिक भीड व धान पहुंचना शुरू हुआ है। नक्सली क्षेत्र धान खरीदी केन्द्र देवगांव एवं बडेओडागांव का संचालन लेम्पस फरसगांव अंतर्गत है इन दोनों धान खरीदी केन्द्र में खरीदी तिथि दिनांक 01 दिसम्बर 2020 से लेकर 15 दिसम्बर 2020 तक की खरीदा गया जाम धान मात्रा कुल 8516.80 क्विंटल है, जिसमें मोटा धान 2374 क्विंटल एवं पतला धान 5279.20 तथा कुल धान की मात्रा 8516.80 क्विंटल है, इसी प्रकार खरीदी केन्द्र उरन्दाबेडा जो कि वर्ष 2020 से नवीन लेम्पस बनाने के साथ धान खरीदी शुरू किया गया है। खरीदी केन्द्र सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 दिसम्बर 2020 से लेकर दिनांक 15 दिसम्बर 2020 तक किसान भाईयों से खरीदा गया धान मात्रा कुल 4886 क्विंटल है, जिसमें मोटा धान 2734.4 क्विंटल व पतला धान 1951.60 क्विंटल है, इसी प्रकार जिला कोण्डागांव अंतर्गत संचालित समस्त धान खरीदी केन्द्र में किसानों से खरीदा गया सैकडों क्विंटल धान उठाव के अभाव के चलते खुले आसमान के नीचे पडे होने की जानकारी विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त हो रहा है, धान उठाने की जिम्मेदार अधिकारी जिला विपणन अधिकारी कोण्डागांव का लापरवाही उदासीनता के कारण जाम होने का चर्चा इन दिनों जोरो पर है, पत्रकार ने जाम पडे धान जल्दी उठाव के लिऐ जिला कलेक्टर कोण्डागांव को मेसेज व फोटो भेजकर निवेदन किया है। साथ ही श्री जगदेव सोनी डीएमओ जिला कोण्डागांव से इनका मो. नं. 9826526901 से धान उठाव व बारदाना के संबंध में जानकारी लेने पर बताया कि धान उठाव के साथ बारदाना उपलब्ध कराने के संबंध में गंभीर समस्या की समाधान जल्दी करने का जानकारी दी है।
Comments
Post a Comment