विकास खण्ड केशकाल का धान उपार्जन केन्द्र ईरागांव में 5034.80 क्विंटल धान जाम

Bhairu report Rajesh Prasad

विकास खण्ड केशकाल का धान उपार्जन केन्द्र ईरागांव में 5034.80 क्विंटल धान जाम

धान उठाव के लिये ज्यादा प्रतिशत जाम को देखते हुये राज्य से उठाने का कार्य शुरू-डीएमओ

केशकाल। छ.ग. सरकार की किसान भाईयों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसम्बर 2020 से प्रारंभ किया गया है, किन्तु कोण्डागांव जिला के मार्फड के डीएमओ अधिकारी श्री 


जगदेव सोनी से जानकारी लेने पर बताया कि राज्य शासन की ओर से ज्यादा जाम पडे धान मात्रा की हिसाब से मिलरो को धान उठाने का आर्डर जारी होने लगा है, जिले में नक्सली इलाका में धान जाम होने की जानकारी मेरे तरफ से श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा कलेक्टर कोण्डागांव को जानकारी प्रेषित करने की जानकारी के साथ यह भी बताया कि अगर कलेक्टर सर द्वारा जिले के नक्सली क्षेत्र में जाम पडे धान उठाने का निर्देश डीएमओ को मिलने पर उक्त क्षेत्र से धान उठाना प्रारंभ करेंगें। श्री जगदेव सोनी डीएमओ कोण्डागांव से किये सवालों का जवाब देते बताया कि बारदाना की कमी को देखते हुये राज्य शासन से आदेश मिला है, कि अगर बारदाना की कमी होने की स्थिति में क्षेत्र के किसान भाईयों द्वारा अपना बारदाना से धान बेचने को तैयार है, तो उक्त धान खरीदी किया जावेगा। किसानों के बारदाना से राज्य सरकार धान खरीदी करने पर सरकार द्वारा बारदाना की निर्धारित राशि भी किसानों को मिलने की मांग भी किसान भाई सूत्रों से प्राप्त हुआ हैं । 

*नक्सली  व वनांचल क्षेत्र ईरागांव धान उपार्जन केन्द्र सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार*
 
छ.ग. सरकार द्वारा 1 दिसम्बर 2020 से किसान भाईयों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ किया गया है, जो 1 दिसम्बर 2020 से लेकर 17 दिसम्बर 2020 तक यहां के कुल 137 किसान भाईयों ने खरीदी केन्द्र ईरागांव में अपना धान बेचा है, जो इस प्रकार है, मोटा धान मात्रा कुल 137.60 क्विंटल, पतला धान मात्रा कुल 4897.20 क्वि. कुल धान मात्रा 5034.80 क्विंटल जिसमें खरीदा गया धान की कुल राशि 9502950.40 तथा ईरागांव सोसायटी ऋण के विरूद्ध वसूली की गई कुल राशि (ऐ) 5356210.40 किया गया शुद्ध राशि भुगतान 3678451.20 व शेष भुगतान 468288.80 है। उल्लेखनीय है कि कोण्डागांव जिला अंतर्गत अधिकांश धान उपार्जन केन्द्र घोर नक्सली क्षेत्र है, इस क्षेत्र में हजारों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे पडे है, समय पर धान नहीं उठाने पर किसानों से खरीदा जा रहा धान सुरक्षित रखने की परेशानी बढने के साथ इस क्षेत्र में धान जाम होना सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरा से खाली नहीं यह इन दिनों लोगों व किसानों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी प्रकार नवीन लेम्पस तोडासी इस वर्ष 2020 से खुला है, लेकिन तोडासी धान खरीदी केन्द्र का संचालन ईरागांव लेम्पस से है, यहां वर्ष 2020 में 1 दिसम्बर से लेकर दिनांक 19 दिसम्बर 2020 तक कुल धान मात्रा 3587.20 क्विंटल जिसमें मोटा धान 246.40 क्वि. व पतला धान 3340.80 क्विंटल है। सभी क्षेत्र में खरीदा गया हजारों क्विंटल धान खुला आसमान के नीचे पडा हुआ है। 

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की