छः सौ क्विंटल धान खरीदी को लेकर नाराज किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
रिपोर्टर अनिल सेठिया
छः सौ क्विंटल धान खरीदी को लेकर नाराज किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर/ तोकापाल धान खरीदी केंद्र में धान का उठाव नही होने से हो रही परेशानी। समर्थन मूल्य पर हो रहा तोकापाल,रायकोट,बड़ेमारेंगा में धान की खरीदी,उठाव नही होने से धान जाम।
तोकापाल।।धान खरीदी केंद्र तोकापाल के सैकड़ों नाराज किसान बुधवार 30 दिसम्बर को तोकापाल तहसील कार्यालय पहुंचकर नायाब तहसीलदार राहुल गुप्ता को धान खरीदी, वारदाना आदि समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।आक्रोशित नाराज किसानों का कहना है कि पहले
धान की खरीदी एक हजार क्विंटल लेने की बात थी।लेकिन वर्तमान में छः सौ क्विंटल धान ही खरीदी केंद्र में खरीदा जा रहा है।बाकी बचत धान कहां बेचे।ज्ञात हो कि समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 1दिसम्बर से प्रारंभ हो गई है। लेकिन धान का नियमित उठाव नही होने से खरीदी केंद्रों के लिए परेशानी बन गया है।तोकापाल में करीब 11 सौ किसानों में अब तक 488 किसान लाभांवित हुए है।धान खरीदी केंद्र तोकापाल में अब तक धान मोटा 17938.00 क्विंटल तथा धान पतला 3042.80क्विंटल ,कुल धान 20980.80 क्विंटल खरीदा गया है।वही मिल को जारी किया गया मोटा धान 540 क्विंटल है।वर्तमान में कुल 20440.80 क्विंटल धान खरीदी केंद्र में पड़ा हुआ है।जो वर्तमान में खरीदी
केंद्र पर उपलब्ध है। खरीदें गए धान की कुल राशि 39252990.40 रुपए है। वही सोसायटी ऋण के विरुद्ध वसूली की गई कुल राशि 15827800.60 रुपए है।अभी तक लाभान्वित हुए कुल किसानों की संख्या 488 है।वही 29दिसम्बर तक 23425189.80 रुपए किसानों को शुद्ध भुगतान किया गया है। वर्तमान में बारदाना खरीदी केंद्र में 6275 उपलब्ध हैं।तोकापाल के अलावा धान खरीदी केंद्र रायकोट व बड़ेमारेंगा में भी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है।किसान धान बेचने के लिए टोकन लगा रहे है।साथ ही धान की क्वालिटी भी देखी जा रही है।धान खरीदी केंद्र मंडी परिसर तोकापाल में किसानों की भीड़ बढ़ गई है। किसान धान की मिंजाई कार्य में लगे हुए है।साथ ही बीज व घर के लिए धान संग्रहित करके कूपों में रख रहे है।इन दिनों अंचल में धान की मिंजाई ट्रेक्टर व आधुनिक मशीनों से अधिक की जा रही है।तोकापाल धान खरीदी केंद्र में धान का नियमित उठाव नही होने से 20440.80 क्विंटल धान जाम हो गया है।जिससे लैम्पस प्रबंधन की परेशानी बढ़ गई है।
Comments
Post a Comment