हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने किया भानपुरी में सिविल अस्पताल एवं निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निरीक्षण

बस्तर संभाग ब्यूरो राजेश प्रसाद

हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने किया भानपुरी में सिविल अस्पताल एवं निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निरीक्षण


माॅडल अस्पताल बनाने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


महिला डाॅक्टर, ड्रेसर एवं शव वाहन तथा जरूरी सुविधाओं की उलब्धता शीघ्र होगी सुनिश्चित


जगदलपुर, 21 जनवरी 2021/ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप एवं कलेक्टर श्री रजत बंसल ने आज जिले के बस्तर विकासखंड के भानपुरी पहुंचकर सिविल अस्पताल एवं निर्माणाधनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री बंसल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से अस्पताल में उपलब्ध संशाधन एवं जरूरी आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री बंसल ने सिविल अस्पताल भानपुरी को माॅडल अस्पताल बनाने हेतु मानव संशाधन, उपकरण आदि की समुचित उपलब्धता के अलावा अधोसंरचना से संबंधित कार्यो को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर सुश्री गीता रायस्त को अस्पताल में महिला डाॅक्टर की नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सिविल अस्पताल में ड्रेसर का संलग्नीकरण तत्काल करने को कहा। श्री बंसल ने महिला डाॅक्टर की नियुक्ति प्रक्रिया को 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा शव वाहन उपलब्ध कराने तथा फार्मसिस्ट की नियुक्ति, एक्सरे मशीन तथा अन्य जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति भी शीघ्र करने को कहा।
इस दौरान हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप एवं कलेक्टर ने सिविल अस्पताल के वार्डो का भी निरीक्षण किया। श्री बंसल ने वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके ईलाज एवं खाने-पिने की चीजों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल के पोषण पुर्नवास केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कुपोषित बच्चों के माताओं से बातचीत कर वहाँ की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने चिकित्सकों से पोषण पुर्नवास केंद्र में टीवी एवं अन्य मनोरंजन तथा बच्चों के लिए खेल सामग्री आदि की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली तथा इसकी समुचित व्यवस्था करने को कहा। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के प्रसूति कक्ष का भी अवलोकन किया एवं वहाँ की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में आवासीय क्वाटर के निर्माण के संबंध में भी जानकारी ली। श्री बंसल ने पोषण पुर्नवास केंद्र की क्षमता बढ़ाने एवं सभी वार्डो में एसी लगाने तथा अस्पताल में आवश्यकतानुसार मरम्मत कराने तथा पानी आदि की समुचित व्यवस्था करने को कहा।
श्री कश्यप एवं श्री बंसल ने सिविल अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में इसके निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की