मुख्यमंत्री का को गेरा विश्रामपुरी आगमन तिथि 23 जनवरी को तैयारी पूर्णता की ओर

 bi report Rajesh Prasad

मुख्यमंत्री का  को गेरा विश्रामपुरी आगमन तिथि 23 जनवरी को तैयारी पूर्णता  की और



जगदलपुर /केशकाल - विधानसभा क्षेत्र केशकाल अंतर्गत विकासखण्ड बडेराजपुर (विश्रामपुरी) का कोंगेंरा में छ.ग. सरकार की गोधन न्याय योजना के तहत गोठान की क्रियान्वयन व क्षेत्र वासियों से रूबरू होने का राज्य के मुख्यमंत्री  भुपेश बघेल का इन दिनों आगमन होने का तैयारियों में जूटे  संतराम नेताम विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन के कलेक्ट्रर एवं पुलिस अधिक्षक के साथ पुरा प्रशासनिक अमला इन दिनों विश्रामपुरी के 



कार्यक्रम स्थल कोंगेंरा में दिनों -दिन अपना जी -जान से लगे हुए है। उल्लेखनीय है कि श्री संतराम नेताम विधायक इन दिनों कोंगेंरा में प्रस्तावित मुंख्यमंत्री कार्यक्रम को एतिहासिक व सफल बनाने में जूटने के साथ कार्यक्रम स्थल की तैयारियों में जूटे है। क्यांेकि  संतराम नेताम को मुख्यमंत्री कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई चुनौतियों का भी चर्चा जोरों पर हैं किन्तु श्री संतराम नेताम भी अपने सामने दिख रहे हर एक चुनौती को डटकर सामने करने के संकल्प लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन रात एक कर अपना केशकाल मुख्यालय छोडकर विश्रामपुरी में डेरा डालकर कार्यक्रम स्थल कोगेंरा का मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल के लिए तिरंगा झंडा के रूप में पंडाल को हरा संतरा व सफेद के साथ तिरंगा झंडा के रूप में सजाया गया है। अधिकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंगेरा विश्रामपुरी कार्यक्रम 23 जनवरी 2021 को होने की जानकारी जिला के समस्त विभागीय अधिकारियों को कलेक्टर जिला कोण्डागांव द्वारा आदेश जारी करते हुए जिम्मेदारी दी है।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल को खुश करने व कार्यक्रम सफल बनाने में श्री संतराम नेताम विधायक इन दिनों रोक कार्यक्रम स्थल कोगेंरा में पहुँचकर तैयारियों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों व पार्टी के वरिष्ठ जनों की उचित निर्देश देते रहता है विश्रामपुरी कार्यक्रम व कोण्डागांव कार्यक्रम के लिए कलेक्टर जिला-कोण्डागांव द्वारा तिथियों के साथ ड्यूटी अधिकारी/कर्मचारियों के लिए आदेश जारी कर सभी को सतर्क कर दिया है। कलेक्टर के आदेश में CM को कोण्डागांव जिला में विश्रामपुरी एवं कोण्डागांव कार्यक्रम तिथि 23 एवं 24 जनवरी 2021 दर्शाया है किन्तु दोनों दिनांक में विश्रामपुरी कार्यक्रम पहले होगा या कोण्डागांव कार्यक्रम के बाद होगा यह स्पष्ट नहीं हुआ है जानकारों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले कार्यक्रम विश्रामपुरी में दिनांक 23/01/2021 को होने का आदेश जारी करते हुए जिला कलेक्टर ने व्यवस्था दूरूस्त करने की जिम्मेदारी समस्त विभागीय अधिकारियों को दिये जाने की जानकारी विभागीय विश्वस्त अधिकारी सूत्रों से प्राप्त हुआ है। 


Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की