फरार आरोपी को पुलिस ने सुकमा से 20 घंटे के अंतराल में धर दबोचा

 ब्यूरो रिपोर्ट राजेश प्रसाद

फरार आरोपी को पुलिस ने सुकमा से 20 घंटे के अंतराल में धर दबोचा


परपा थाना क्षेत्र के ग्राम केशलूर में मंगलवार की देर रात एक व्यक्ति ने एक महिला के घर घुसकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद से फरार आरोपी को पुलिस ने 20 घण्टों के भीतर आरोपी को सुकमा से किया गिरफ्तार।
परपा थाना प्रभारी बी आर नाग ने बतया की केशलूर के चर्च पारा निवासी सोनी उम्र45 मंगलवार की रात अपने घर में अपनी बेटी के साथ सो रही थी। तभी अचानक करीबन 11 बजे गाँव में ही रहने वाला सोन सिंह यादव नामक एक व्यक्ति अचानक महिला के घर आ धमका।
जिसके बाद सोन सिंह और सोनी के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। आक्रोश में आकर सोन सिंह ने सोनी के सिर और चेहरे पर टंगीया से हमला कर दिया। इस हमले के बाद सोनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी सोन सिंह फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पीएम के लिए मेकॉज रवाना कर दिया था। सूत्रों की माने तो बताया गया कि आरोपी सोन सिंह की बेटी ने मृतिका सोनी के बेटे के साथ भागकर शादी कर ली है। और दोनों ही अभी लापता है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक दीपक झा के दिशा निर्देश पर टीम का गठन कर तत्काल आरोपी की पतासाजी में जुट गई। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फ़ोन को ट्रेस करते हुए उसका लोकेशन का पता लगाया।

लोकेशन मिलते ही पुलिस ने सुकमा के बस स्टैंड में दबिश देते हुए आरोपी को धर दबोचा। बताया गया कि आरोपी हैदराबाद भागने की फिराक में था। लेकिन समय रहते पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया टंगीया भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 भादवि के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस मामले में परपा टीआई बीआर नाग, उप निरीक्षक विष्णु प्रसाद यादव, उप निरीक्षक टुमनलाल डडसेना, सहायक उप निरीक्षक सुदर्शन दुबे, सहायक उप निरीक्षक लम्बोदर कश्यप, प्रधान आरक्षक केतन कश्यप, आरक्षक मंगल साय कश्यप तथा दरभा थाना के उप निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा व दरभा थाना के स्टाफ की भूमिका सबसे अहम रही।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की