बडेराजपुर के कोगेरा में 27 जनवरी 2021 को 12 बजे मुख्यमंत्री का आगमन व सभा

 ब्यूरो  रिपोर्ट राजेश प्रसाद

बडेराजपुर के कोगेरा में 27 जनवरी 2021 को 12 बजे मुख्यमंत्री का आगमन व सभा

तैयारी पूर्ण करोडों की सौगात मिलने की आस- संतराम नेताम


जगदलपुर /केशकाल। छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र केशकाल के अंतर्गत बडेराजपुर (विश्रामपुरी) ब्लाॅक के कोगेंरा में छ.ग. शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना गोठान की समीक्षा व ग्रामीणों से रूबारू एवं आमसभा की तैयारी पूर्ण हो चूका है, मुख्यमंत्री का कोगेरा कार्यक्रम की जिला प्रशासन कोण्डागांव सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जिला कोण्डागांव अंतर्गत कोण्डागांव में दिनांक 26 जनवरी 2021 को आगमन व रात्रि विश्राम एवं 27 जनवरी 2021 को गाम कोगेरा (विश्रामपुरी) में गोधन न्याय योजना की गोठान की समीक्षा व ग्रामीणों से रूबारू एवं आमसभा कार्यक्रम तय हो चुका है, मुख्यमंत्री का कोंगेरा आगमन की सभी तैयारियाॅ पूर्ण होने की जानकारी श्री संतराम नेताम विधायक के करीबी सूत्रों से प्राप्त हुआ है। 
कांग्रेस पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से विधायक श्री संतराम नेताम द्वारा अपने क्षेत्र अंतर्गत करोडो विकास कार्याें से संबंधित मांग पत्र सौपेगें। जिस पर क्षेत्रवासियों को मुख्यमंत्री से करोडों की लागत की विकास कार्याें की घोषणा होने की उम्मीदे लेकर बैठे है। 
मुख्यमंत्री का बस्तर प्रवास के मध्य नजर विपक्ष से धान खरीदी मुद्दा पुरे ताकत के साथ उठाते हुये जिला कलेक्ट्रेड का घेराव भी किया गया। इधर भाजपा की आक्रमक को देखते हुये भूपेश सरकार ने यह साफ कह दिया है, कि छ.ग. सरकार द्वारा किसानों से अब तक 1 लाख से अधिक मेट्रिक टन धान खरीदी किया गया है। जो अब तक छ.ग. के इतिहास में एक रिकार्ड है।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की