मुख्यमंत्री का कोगेरा विश्रामपुरी आगमन की तैयारियों का जायजा मोहन मरकाम ने ली
Bureau report Rajesh Prasad
मुख्यमंत्री का कोगेरा विश्रामपुरी आगमन की तैयारियों का जायजा मोहन मरकाम ने ली
जगदलपुर /केशकाल। विधानसभा क्षेत्र केशकाल अंतर्गत विकास खण्ड बडेराजपुर (विश्रामपुरी) के ग्राम कोगेरा में गोधन न्याय योजना की क्रियान्वयन व क्षेत्रवासियों से रूबारू होने का छ.ग. सरकार की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रस्तावित कार्यक्रम का तैयारियों अंतिम चरण पर है, दिनांक 29 जनवरी 2021 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पी.सी.सी. अध्यक्ष मोहन मरकाम ने विश्रामपुरी कार्यक्रम स्थल में अपने दल के साथ पहॅुचकर कार्यक्रम तैयारियों का जायजा लेकर निरीक्षण करते हुये उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दी है। अधिकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर जिला कोण्डागांव से प्रशासनिक अधिकारियों को उनके ड्यूटी हेतु आदेश जारी करते हुये कार्यक्रम की पूर्ण तैयारी व कार्यक्रम सफल होने की ड्यूटी आदेश जारी किया गया है, अधिकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का जिला कोण्डागांव अंतर्गत विश्रामपुरी की कोगेंरा एवं कोण्डागांव में भी प्रस्तावित कार्यक्रम है, इस हेतु दिनांक 23 जनवरी 2021 एवं 24 जनवरी 2021 संभावित तिथि
दर्शाया गया है। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता सूत्रों से यह संकेत मिल रहा है, कि मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम दिनांक 23 जनवरी 2021 को विश्रामपुरी का कोगेरा में होने का प्रबल संभावना है। मुख्यमंत्री का विश्रामपुरी की कोंगेरा की तैयारियाॅ की जायजा, विधायक संतराम नेताम का करीबी सूत्रों से प्राप्त जानकारी की अनुसार कार्यक्रम स्थल में तैयारियाॅ अंतिम चरण में है। लेकिन विश्वस्त सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रहा कि है, मुख्यमंत्री कार्यालय रायपुर से मुख्यमंत्री प्रवास विश्रामपुरी के कोगेरा एवं कोण्डागांव में आगमन की पक्का कोई तारिख अभी तक नहीं पहॅुचने का भी चर्चा जोरो पर है, कार्यक्रम स्थल में गोधन न्याय योजना अंतर्गत बकरी पालन व मंच तैयारी एवं कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहन करने केला का पौधा रोपने के साथ तैयारियाॅ पूर्णता की ओर है। क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 23 जनवरी को मानकर चल रहे है, व खुश भी है।
Comments
Post a Comment