धनोरा व ईरागांव लेम्पस में धान उठाव नहीं हजारों क्विंटल धान जाम

ब्यूरो रिपोर्ट राजेश प्रसाद


धनोरा व ईरागांव लेम्पस में धान उठाव नहीं हजारों क्विंटल धान जाम



जगदलपुर/ केशकाल। किसानों से धान खरीदी एवं बादाना के मुद्दे को लेकर भाजपा द्वारा संपूर्ण कोण्डागांव जिला सहित विभिन्न क्षेत्रों में 13 जनवरी को कांग्रेस पार्टी व भूपेश सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का तैयारी में जूट गये है। धनोरा लेम्पस में 1 जनवरी 2021 से लेकर 8 जनवरी 2021 तक 


कुल क्रय धान 1652.6 क्विंटल धान में केवल 2620 क्विंटल धान ही उठे है। शेष धान 12918.40 क्विंटल केन्द्र धनोरा में खुले आसमान के नीचे पडे है। 8 जनवरी 2021 की लेम्पस सूत्र धनोरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानो से लिया गया धान में मोटा धान 803.20 क्विंटल पतला धान 15718.40 क्विंटल है, जिसमें मिलरों को जारी मात्र 180 क्विंटल है, व संग्रेहण केन्द्र को जारी धान 2620 क्विंटल है, धान उठाव धीमी गति से चलते के चलते क्षेत्र के सभी धान खरीदी केन्द्रों में हजारों क्विंटल धान जाम पडे है, क्षेत्र के किसान भाई सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों के सामने इस बार बारदाने का गंभीर समस्या है, किसान भाई सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए इस वर्ष आदेश जारी कर कहा है, कि किसानों को जितना धान बिक्री की टोकन काटा गया है, उन किसानों को 50 प्रतिशत बारदाना शासन देगें। व 50 प्रतिशत बारदाना किसानों का रहेगा किन्तु किसान भाई शहर के प्राईवेट निजी दुकानदारों से पुराना बारदाना प्रति नग 25 रू. से लेकर 35 रू. तक किमत में खरीदी करना उनकी मजबूरी हो गया है, खरीदी केन्द्रो में जब किसान टोकन कटवाने पहॅुचने पर किसान भाईयों के पास 50 प्रतिशत अपना बारदाना हो उन्ही का टोकन काटने का भी जानकारी मिल रहा है, किसान सूत्रो से जानकारी यह भी मिल रहा है, कि जब किसान भाई प्राईवेट में 30 रू. से 35 रू. प्रति बारदाना दर से खरीदी कर उसमें धान बेचने पर सरकार की तरफ से 13 रू. से अधिकतम 15 रू. प्रति नग दर से कीमत किसानों के बैंक खाता में डालेगें। ऐसे स्थिति में हर एक किसानों को प्राईवेट बारदाना के नाम से 15 रू. से 20 रू. तक आर्थिक नुकसानी उठाना पड सकता है, प्राईवेट दुकानदारों ने बारदाना बिक्री के नाम पर किसानों से मनमानी रेट लगाकर बिक्री करने का भी चर्चा इन दिनों जोरो पर है, कुल मिलाकर छ.ग. सरकार की मुखिया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का इन दिनों बस्तर संभाग के विभिन्न विधान सभा क्षेत्र के दौरा कार्यक्रम जारी है। जिसके तहत सभा क्षेत्र केशकाल के विश्रामपुरी एवं कोण्डागांव विधानसभा में भी कार्यक्रम का तैयारी जोरों पर है। मुख्यमंत्री कार्यक्रम को देखते हुये भाजपा द्वारा किसानों का आढ़ लेकर सरकार पर दबाव बनाने शायद 13 जनवी से ब्लाॅक मुख्यालय व जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का भी चर्चा जोरों पर है, इधर छ.ग. सरकार की मुख्यमंत्री भाजपा के इस आरोपों पर केन्द्र के भाजपा सरकार द्वारा मिलरों से चावल नहीं उठाने की आरोप लगाकर भाजपा को मुंह तोड जवाब देने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड रहे है। अब यह देखना है, कि मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल का बस्तर संभाग के दौरा कार्यक्रम पर भाजपा एवं सचिव संघ का हडताल पर क्या प्रभाव पडेगा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की