विश्रामपुरी में स्थायी धान संग्रहण केन्द्र बनने पर धान उठाव में तेजी आयेगा- जयदेव सोनी

 ब्यूरो रिपोर्ट राजेश प्रसाद

विश्रामपुरी में स्थायी धान संग्रहण केन्द्र बनने पर धान उठाव में तेजी आयेगा- जयदेव सोनी

जिला भर में सभी धान खरीदी केन्द्रों में हजारों क्विंटल धान जाम उठाव नहीं


केशकाल। जिला कोण्डागांव अंतर्गत संचालित सभी धान खरीदी केन्द्रों में लेम्पस के माध्यम से किसान भाईयों से समर्थन मुल्य पर खरीदा गया हजारों क्विंटल धान जाम पडा है, धान उठाव व जाम पडे हजारों क्विंटल धान के संबंध में श्री जयदेव सोनी जिला विपणन अधिकारी जिला कोण्डागांव से जानकारी लेने पर बताया कि जिले के सभी लेम्पस में हजारों क्विंटल धान जाम पडे होने का जानकारी मैने समय समय पर कलेक्टर जिला कोण्डागांव के माध्यम से राज्य शासन को भेजा करते है, साथ ही धान उठाने के लिए मिलरो के नाम से डी.ओ. कटना जारी बताया है। श्री सोनी डी.एम.ओ. कोण्डागांव ने स्वीकार करते हुये बताया नया बारदाना की आवक ऊपर स्तर से बंद हो गया है, वर्तमान में किसान भाईयों का बारदाना से धान खरीदी जारी बताया है। श्री जयदेव सोनी ने आगे जानकारी में बताया कि बडेराजपुर के विश्रामपुरी मंडी परिसर में स्थायी रूप से नवीन संग्रहण केन्द्र बनाया जा रहा है, यहां कि निर्माण कार्य प्रगति पर है, विश्रामपुरी का नया संग्रहण केन्द्र बन जाने के बाद यहां ब्लाॅक केशकाल एंव बडेराजपुर ब्लाॅक अंतर्गत संचालित लेम्पसों द्वारा खरीदा जा रहा है, धान जो जाम का स्थिति है, उस जाम पडे धान का विश्रामपुरी में बन रहे नवीन संग्रहण केन्द्रो में लाया जावेगा। तब दोनो ब्लाॅक में धान जाम होने की स्थिति मंे सुधार आने के 


साथ समस्या भी समाप्त होने का जानकारी दी । जिला भर के सभी धान खरीदी केन्द्रो में जाम पडे हजारों क्विंटल धान से लेम्पस के कर्मचारी एवं धान खरीदी प्रभारी चिन्तित है, क्यों खरीदा गया हजारों क्विंटल धान खुला आसमान के निचे पडा हुआ है, अभी तेज गर्मी के चलते बाहर पडा हजारों क्विंटल धानों में गर्मी के चलते प्रत्येक बोरियों में सुखती आने का प्रबल संभावना इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस सरकार की धान खरीदी व बारदाना की मुद्दा अगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ अपना हत्यार बनाकर मतदाता भाईयों के बीच में पहॅुचने का तैयारी में जूटे हुये है। 

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की