राज्य शासन के निर्देशानुसार योजना अन्तर्गत निम्नानुसार कार्यो के लिये किया गया व्यय पूर्णतरू प्रतिबंधित किया गया है - कृष्ण कुमार धु्रव

 ब्यूरो रिपोर्ट राजेश  प्रसाद

राज्य शासन के निर्देशानुसार योजना अन्तर्गत निम्नानुसार कार्यो के लिये किया गया व्यय पूर्णतरू प्रतिबंधित किया गया है - कृष्ण कुमार धु्रव 


केशकाल। मुरमीकरण कार्य पर व्यय, स्थानीय उत्सव पर व्यय, धार्मिक स्थल में निर्माणमरम्मत पर व्यय, स्वागतप्रवेश द्वार निर्माण पर व्यय, निर्माण कार्यो का शिलान्यासलोकार्पण भूमि पूजनमंत्रीय कार्यक्रम पर व्यय, सरपंचपंच के राज्य स्तरीय सम्मेलन के आवागमन व्यय, पशु चिकित्सा शिविर के आयोजनों पर व्यय, विभिन्न स्तर के निर्वाचन पर व्यय, जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम सुराज अभियान आयोजन पर व्यय, किसी परिवारव्यकित को सहायताअनुदान राशि पर व्यय, ऐसी योजना का प्रचार-प्रसार, फोटोकापी, स्टेशनरी पर व्यय जिसमें इस कार्य हेतु अलग से प्रावधान हों, ग्राम पंचायत स्तर पर किसी भी प्रकार के विज्ञापन प्रकाशन पर व्यय, उच्च अधिकारियों के मौखिक निर्देश पर राशि का व्यय ।      किसी भी प्रकार के मुरमीकरण कार्य पर व्यय  पर  प्रतिबन्ध के  बाद भी बड़ेराजपुर के ग्राम पंचायत कोरगांव में आपदा प्रबंधन शीर्ष से प्राप्त धनराशि से   मुरमीकरण कार्य  कराया जा रहा है।                                                     इसी प्रकार के संकेत ग्राम पंचायत बाड़ागाँव,किवड़ा इत्यादि से भी आ रहे हैं । उपरोक्त आरोप श्री कृष्ण कुमार धु्रव भूतपूर्व विधायक केशकाल ने लगाते हुये मांग किया है, कि उपरोक्त मामले की अधिकारी जांच दल गठित कर निषपक्ष जांच करते हुये उक्त निर्माण कार्य से संबंधित राशि भुगतान का तत्काल रोक लगाने की मांग किया है। 

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की