कोण्डागांव पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

 Bureau report Rajesh Prasad

दिनांक 21.11.2020


कोण्डागांव पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार



ऽअलग अलग दो प्रकरणों में 01 नग सेमी आटोमैटिक पिस्टल 05 जिंदा कारतूस सहित 05 आरोपी गिरफ्तार 


जप्त गांजा कुल 354.670 किलोग्राम कीमती 17 लाख 73 हजार रू0 


        जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक श्री सिध्दार्थ  तिवारी भा0पु0से0 के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत साहू के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव कपिल चन्द्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक निकिता तिवारी के पर्यवेक्षण में दिनांक 20.11.2020 को मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना कोण्डागांव पुलिस के द्वारा दो अलग अलग प्रकरणों में अंतर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थ गांजा का तस्कर करने वाले 05 आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट तथा आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।


                दोनो प्रकरणों में कुल 354.670 किलोग्राम गांजा जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 17 लाख 73 हजार रूपये तथा एक नग पिस्टल जप्त किया गया

 

प्रकरण 01

नाम आरोपी

1.प्रहलाद कलाल पिता शंकर लाल कलार जाति कलाल उम्र 22 वर्ष सा0पाल थाना बस्सी पोस्ट -बस्सी जिला चितोंडगढ राजस्थान, 

2. दुर्गापाल मेवाडा पिता रमेश चन्द्र जाति कलाल उम्र 21 वर्ष ग्राम टोलुका लुहारिया थाना जावदा निमडी तहसील रावतभांटा जिला चितोैडगढ राजस्थान 

जप्त सामाग्री

- 54.670 किलोग्राम गांजा 

- 02 नग मोटर सायकल

- कुल कीमती लगभग 2 लाख 73 हजार रूपये 


प्रकरण 02

 नाम आरोपी 

 3..पकंज केशरवानी पिता श्री राम बाबू केशरवानी उम्र 33 वर्ष जाति बनिया सा0 इलाहाबाद बेनीगंज एकोसी कालेज के पास थाना कुलदाबाद चैकी जिला ईलाहाबाद उत्तर प्रदेश , 

4. इंद्रजीत द्विवेदी पिता रमाशंकर द्विवेदी उम्र 35 वर्ष जाति बामन सा0 नौढिया तरहार पो0 नौढिया तरहार थाना लालपुर ईलाहाबाद बारा उत्तर प्रदेश , 

5. दया नायक पिता मनोहर नायक उम्र 37 वर्ष जाति गांडा सा0 रायपुर कौलाशपुरी बुढा तालाब के पास थाना सिटी कोतवाली रायपुर जिला रायपुर 

जप्त सामाग्री 

- 300 किलोग्राम गांजा 

- ईनोवा वाहन क्र0 UP 70EX 4991 

- 01 नग सेमी आटोमैटिक पिस्टल 05 जिंदा कारतूस

- मोबाईल एवं अन्य सामाग्री 

- कुल कीमती लगभग 15 लाख रूपये 


                 उक्त दोनो प्रकरणों के आरोपियों के विरूध्द थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 347/2020, 348/20 धारा 20 बी नार0 एक्ट 25 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी किया गया है। 


              उक्त कार्यवाही में हाईवे पेट्रोलिंग के सउनि रामरतन मरकाम, प्रआर 43 पुरूषोत्तम सोनवानी, प्रआर 98 श्यामलाल नेगी, आर0 744 संतोष कोडोपी, आर0 626 रोहित खेलवारे, आर0 733 आशुतोष तिवारी , आर0 496 ललित सुधाकर , आर0 795 दीपक हलदार , थाना कोतवाली के निरीक्षक नरेन्द्र पुजारी , सउनि लोकेश्वर नाग, पिताम्बर कठार, दिनेश पटेल प्र0आर0 90 नरेन्द्र देहरी, प्र0आर0 39 देवानचंद कोलियारा, प्रआर 31 गनपत कश्यप, आर0 592 राजेन्द्र तिर्की, आर0 431 वेदराम चंदेल, आर0 316 रामचंद मरकाम, आर0 297 रमेंश मरकाम , आर0 405 सुनिल जैन , आर0 279 अशोक मरकाम के द्वारा संपूर्ण कार्यवाही में विशेष योगदान रहा ।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की