सिटी कोतवाली जगदलपुर पुलिस को इन्द्रधनुष पुरस्कार से किया गया सम्मानित

    

दिनांक 28/06/ 2020

  सिटी कोतवाली जगदलपुर पुलिस  को इन्द्रधनुष पुरस्कार से किया गया सम्मानित
  पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित


 ATM फ्रॉड में अंतर्राज्यीय आरोपियों पर  और घर संसार मे  स्तर के चोर पर   कार्यवाही हेतु सम्मानित 


 कुल 14 अधिकारियों कर्मचारियों को किया गया है सम्मानित


     हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर आज पुलिस महानिदेशक श्री डीएम अवस्थी  महोदय द्वारा कोतवाली पुलिस जगदलपुर को "इंद्रधनुष पुरस्कार" से सम्मानित किया गया है ज्ञात हो कि आज पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों को इंद्रधनुष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है  ज्ञात हो कि वर्ष 2019 में डीजीपी श्री डीएम अवस्थी महोदय के द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस में  उत्कृष्ट कार्य करने वाले  अधिकारी और कर्मचारियों को पुरस्कृत किए जाने संबंधी आदेश जारी किया गया था ! ज्ञात हो कि थाना सिटी कोतवाली को वर्ष 2020 में  01 करोड़ से अधिक राशि के एटीएम फ्रॉड  के मामले में अंतरराज्यीय स्तर के आरोपियों को पकड़कर कार्यवाही करने  एवं वर्ष 2021 में लालबाग स्थित घर संसार नामक दुकान एवं मकान में अंतरराज्यीय स्तर के चोर को पकड़कर कार्यवाही करने के मामले में उक्त पुरस्कार से सम्मानित किया गया है उक्त पुरस्कार आज पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर  में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू और उप निरीक्षक अमित सिदार के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर किया गया है 
ज्ञात हो कि  राज्य के पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों /कर्मचारियों को इन्द्रधनुष पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है!

पुरस्कार पाने वाले  अधिकारी एवं कर्मचारी
निरीक्षक:- एमन साहू 
उप निरीक्षक :- अमित सिदार,  होरीलाल नाविक,  बीपी जोशी,  
प्रधान आरक्षक:- विवेक प्रकाश कोसले,  जगदीश ध्रुव,  त्रिपुरारी राय 
आरक्षक:- बबलू ठाकुर, प्रकाश  नायक,  रवि सरदार, मौसम गुप्ता, गौतम सिन्हा, वीरेंद्र पांडे, दीपक कुमार

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की