अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर संभाग के महिला कर्मचारियों को विशेष तोहफा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर संभाग के महिला कर्मचारियों को विशेष तोहफा।
 पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज  सुंदरराज पी. ने 24 महिला कर्मचारियों की समस्या का समाधान करते हुए उनकी निवेदन अनुरूप स्थानांतरण आदेश जारी की गई।
हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर दिनाँक 08 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा महिला अधिकारी व कर्मचारियों की समस्या के निराकरण हेतु  महिला कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र पर रेंज स्थापना बोर्ड की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में महिला कर्मचारियों द्वारा स्थानांतरण के लिए प्रस्तुत आवेदन पत्र की परीक्षण करते हुए उनके पारिवारिक समस्या, बच्चों की देखरेख, पति-पत्नी प्रकरण एवं स्वास्थ्यगत समस्याओं के आधार पर कुल 24 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

 पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज  सुंदरराज पी. ने कहा कि बस्तर संभाग अंतर्गत महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा पुरुष साथियों के बराबर नक्सल विरोधी अभियान, कानून व्यवस्था, अपराधों की विवेचना, यातायात व्यवस्था का संचालन, पुलिस बैंड एवं अन्य पुलिसिंग से संबंधित सभी कार्यों में बेहतरीन भागीदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज  सुंदरराज पी.  ने बताया कि आने वाले समय मे भी बस्तर संभाग अंतर्गत पुलिस विभाग में महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य हेतु अवसर प्रदाय करने के साथ-साथ उन्हें विभाग अंतर्गत कार्य के लिए अनुकूल वातावरण निर्मित की जावेगी।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की