भाजपा के शासनकाल में हुआ नारी शक्तियों का सम्मान. सुब्रतो विश्वास

 भाजपा के शासनकाल में हुआ नारी शक्तियों का 
सम्मान. सुब्रतो विश्वास
हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर. आज जगदलपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत माड़पाल में भाजपा 
नगरनार मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गांव के 45 बुजुर्ग माताओं को शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और जनपद उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने कहा कि भाजपा शासनकाल में नारी शक्तियों को सम्मान देने के उद्देश्य से लगातार योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया भाजपा सरकार ने कई योजनाएं नारी शक्तियों को समर्पित करते हुए चलाई... उन्होंने आगे कहा कि भाजपा शासनकाल के दौरान त्रिस्तरीय पंचायती राज में महिलाओं को 50% आरक्षण, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्राओं को साईकिल वितरण की योजना, गरीब महिलाओं के लिए उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर वितरण की योजना, तथा महिलाओं के सम्मान का ख्याल रखते हुए घर-घर में शौचालय निर्माण की योजना एवं राशन कार्ड में महिलाओं को मुखिया बनाकर महिलाओं के सम्मान में लगातार वृद्धि करने का कार्य भाजपा शासनकाल में हुआ...
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जनपद उपाध्यक्ष
सुब्रतो विश्वास,सरपंच मंदना नाग, मंडल उपाध्यक्ष लालाराम पटेल, मोहन सेठिया, जयराम नाग, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुरली मनोहर दास, बलिराम दास, बस्तरिया बाबू गणेश नागवंशी, महेंद्र सेठिया, लक्ष्मी घरत, श्रीमती सविता साहनी, गिरीश घरत,धनपति बाज, श्रीमती अंजलि यादव, श्रीमती मीना कुंवर, श्रीमती कौशल्या घरत, सूरज नाग और राधे पंद्रे की उपस्थिति रही

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की