धनोरा के स्थानीय 05 युवाओं का प्रशिक्षण उपरांत सेना में चयनित
धनोरा के स्थानीय 05 युवाओं का प्रशिक्षण उपरांत सेना में चयनित
हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर /केशकाल। छत्तीसगढ राज्य के अन्तर्गत जिला कोण्डागाँव में नक्सल विरोधी अभियान के लिए तैनात 29वी वाहिनी भा0ति0सी0पु0 धनौरा कैम्प परिसर में श्री समर बहादुर सिंह (सेनानी) 29वी वाहनी भा0ति0सी0पु0बल के निर्देशन पर श्री ललित कुमार (सहायक सेनानी) तथा श्री रोहित बंजारें (थाना प्रभारी धनोरा) के नेतृत्व में सी0ओ0बी0 धनोरा तथा उसके नजदीक गांवों के नवयुवकों को सेना तथा पुलिस बल में भर्ती होने हेतु 29वी वाहिनी भा0ति0सी0पु0 बल सी0ओ0बी0 धनौरा मे तैनात विशेष प्रशिक्षकों नि0/जीडी0 अनिल तोमर, सि0/जीडी0 खोत समाधान तथा सि0/जीडी0 विशाल द्वारा स्थानीय युवाओं को सेना तथा पुलिस बल में भर्ती होने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान 18-20 नवयुवकों को लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा था जिसमें से 05 नवयुवक छŸाीसगढ पुलिस बल में चयनित हुए। वर्तमान समय में सेना/पुलिस बल में भर्ती होने हेतु सी0ओ0बी0 धनौरा में विशेष प्रशिक्षकों द्वारा 12-15 स्थानिय युवा प्रशिक्षण में भाग ले रहे है थाना धनोरा के अन्तर्गत आने वाले स्थानिय ग्रामीणों युवा सेना तथा पुलिस भर्ती होने से सम्बधित प्रशिक्षण ग्रहण करना चाहते है तों 29वी वाहिनी भा0ति0सी0पु0 बल के सी0ओ0बी0 में भर्ती होकर इस देश की रक्षा में अपना योगदान दे सके।
Comments
Post a Comment