स्व बलिराम कश्यप के नाम पर ही रहेगा डिमरापाल का मेडिकल कॉलेज मेडिकल कॉलेज के साथ संचालित अस्पताल का नामकरण स्व महेंद्र कर्मा के नाम पर किया गया


स्व बलिराम कश्यप के नाम पर ही रहेगा डिमरापाल का मेडिकल कॉलेज
 मेडिकल कॉलेज के साथ संचालित अस्पताल का नामकरण स्व महेंद्र कर्मा के नाम पर किया गया

हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर, 13 मार्च 2021/ डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज के साथ संचालित अस्पताल का नामकरण स्व महेंद्र कर्मा के नाम पर पर किया गया है, जबकि मेडिकल कॉलेज स्व बलिराम कश्यप के नाम पर ही रहेगा। उल्लेखनीय है कि कुछ लोगों के द्वारा मेडिकल कॉलेज के  नाम से स्व बलिराम कश्यप का नाम हटाकर स्व महेंद्र कर्मा के नाम पर करने की भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं। कलेक्टर  रजत बंसल ने इस संबंध में स्पष्ट किया है, कि मेडिकल कॉलेज के नाम में किसी प्रकार की फेरबदल नहीं की गई है तथा बस्तर के विकास में उल्लेखनीय योगदान के चलते यहां संचालित अस्पताल का नामकरण स्व महेंद्र कर्मा के नाम पर किये जाने के प्रस्ताव के बाद यह कार्यवाही की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की