कलेक्टर बंसल ने किया बस्तर तहसील में संचालित विकास कार्यों का अवलोकन कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण



कलेक्टर  बंसल ने किया बस्तर तहसील में संचालित विकास कार्यों का अवलोकन कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण

हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर, 22 फरवरी 2021/ कलेक्टर  रजत बंसल ने आज बस्तर तहसील में संचालित विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने बस्तर तहसील मुख्यालय में ग्रंथालय का उन्नयन करने, पार्क में ओपन जिम स्थापित करने तथा तालाब के सौन्दर्यीकरण के संबंध में निर्देशित किया।
कलेक्टर ने बस्तर तहसील मुख्यालय 


में अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय और जनपद पंचायत कार्यालय में पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर कार्यालय में प्राप्त होने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने कार्यालय में प्राप्त सुविधाओं से संतुष्टि जताया। कलेक्टर ने इसके साथ ही उन्होंने भानपुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी  गोकुल रावटे, तहसीलदार  कमल किशोर साहू, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जयभान सिंह राठौर सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की