सैप्टिक टैंक में उतरे एक मजदूर की दम घुटने से हुई मौत, एक मजदूर गम्भीर रूप से घायल

 सैप्टिक टैंक में उतरे एक मजदूर की  दम घुटने से हुई मौत, एक मजदूर गम्भीर रूप से घायल 


हिंदुस्तान न्यू जगदलपुर / केशकाल: - केशकाल नगर पंचायत के तहत मस्जिद गली में एक बिल्डिंग के निर्मण कार्य के दौरान केंद्र खोलने के लिए सेप्टिक के गड्ढे में उतरे दो मजदूर दमने की वजह से बेहोश हो गए थे। मामले की गम्भीरता को देखते हुए तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद जेसीबी के माध्यम से गड्ढा कर के दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। जिसके पश्चात उपचार के लिए केशकाल अस्पताल लाया गया। जहां एक श्रमिक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है वहीं दूसरे श्रमिकों की हालत अभी स्थिर है। 

आपको बता दें कि केशकाल नगर के मस्जिद गली में एक इमारत के निर्माण का कार्य चल रहा है। जहां सैप्टिक टैंक में लगे सेंटरिंग को खोलने के लिए एक मजदूर अनिल नेताम पिता सुकालू नेताम, उम्र 26 साल टैंक में उतरा था। नीचे ऑक्सीजन की कमी के चलते उक्त मजदूर दमने से बेहोश हो गया जिसे देखते ही वहाँ कार्य कर रहे एक अन्य मजदूर सतु पड्डा पिता चमरा राम उम्र 32 वर्ष ने अनिल को बाहर निकालने के लिए नीचे उतरा लेकिन कुछ मिनट के बाद वह संतोष हो गया। हो गया।

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी, ततपश्चात थाना प्रभारी भीमसेन यादव, तहसीलदार राकेश साहू, सीएमओ नामेश कावड़े ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी के माध्यम से गड्ढा कर के बेहोश मजदूरों को बाहर निकलवाने की कवायद शुरू की। लगभग आधे घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनो मजदूरों को बाहर निकाला गया जिनके बाद उन्हें उपचार के लिए केशकाल अस्पताल लाया गया। 


इस विषय पर केशकाल थाना प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि दोनो घायल मजदूरों को रेस्क्यू कर के बाहर निकालने के पश्चात उपचार के लिए केशकाल अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने अनिल नेताम को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरा घायल सतु पड्डा का उपचार जारी किया है। मामला में मर्ग कायम कर लिया गया है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की