दिनाँक 03 फरवरी, 2021 को शौर्य भवन, जगदलपुर में साइबर सुरक्षा के विषय पर कार्यशाला का आयोजन।

  ब्यूरो रिपोर्ट राजेश प्रसाद


  दिनाँक 03 फरवरी, 2021 को शौर्य भवन, जगदलपुर में साइबर सुरक्षा के विषय पर कार्यशाला का आयोजन।


बस्तर रेंज के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के साथ-साथ विद्यार्थियों को साइबर अपराध, साइबर बुलिंग, साइबर हैरेसमेंट एवं अन्य सोशल मीडिया के सम्बंध जानकारी दी गई।



आज दिनांक 03.02.2021 को रेंज मुख्यालय में शौर्य भवन, जगदलपुर के ऑडिटोरियम में साइबर सुरक्षा के विषय मे कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें आकांछा श्रीवास्तव द्वारा साइबर बुलिंग एवं साइबर हैरेसमेंट के संबंध में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के साथ-साथ विद्यार्थियों को साइबर अपराध, साइबर बुलिंग, साइबर हैरेसमेंट, पोर्नोग्राफी, मॉर्फिंग, साइबर ग्रूमिंग व अन्य से बचने के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई।


कार्यशाला में  इंटरनेट तथा सोशल मीडिया के उपयोग में विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने एवं विशेष जागरूक रहने के संबंध में बताया गया। कार्यशाला में साइबर सुरक्षा से संबंधित प्राप्त जानकारियों को अपने सहकर्मियों का साथ साझा करना तय किया गया।

इस  कार्यशाला में  सुंदरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बस्तर  दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक कोंडागांव  सिद्धार्थ तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर  हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक, अजाक जिला बस्तर  चन्द्र शेखर परमा तथा रेंज से पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की