78.500 किलोग्राम गांजा के साथ 01 गांजा तस्कर गिफ़्तार*

 ब्यूरो रिपोर्ट राजेश प्रसाद

दिनांक 14/10/2020 


    *78.500 किलोग्राम गांजा के साथ 01 गांजा तस्कर गिफ़्तार*

     *एक आयसर वाहन क्र0 GJ.06 VV 4723 के पीछे डाला में छिपाकर किया जा रहा था अवैध गांजे का परिवहन*

      *जप्त गांजा की अनुमानित कीमत 3,92,500.00 रूपये*


     *थाना फरसगांव पुलिस की कार्यवाही*

        श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से) के निर्देषन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनंत कुमार साहू के मार्गदर्षन तथा पुलिस अनुविभागिय अधिकारी फरसगांव श्री पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में दिनांक 13/10/2020 को मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना फरसगांव के सामने एन.एच. 30 पर नाका लगाकर जगदलपुर की ओर से आ रही एक कत्था कलर का आयसर वाहन क्र0  GJ.06 VV 4723  में बैठे व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना नाम रमजान भाई षेख पिता उस्मान भाई षेख उम्र 45 वर्ष जाति मुसलमान निवासी ग्राम वटवा अलीफ नगर थाना नारोड़ जिला अहमदाबाद गुजरात का होना बताये। उक्त व्यक्ति एवं कत्था कलर का आयसर वाहन क्र0  GJ06 vv 4723 की तलाषी लेने पर ट्रक के पीछे डाला में छुपाकर रखे सफेद रंग की बोरीयों के अंदर भुरे रंग के टेप से लपेटा हुआ 16 पैकेट में कुल 78 किलो 500 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया एवं आरोपी के कब्जे से 01 नग मोबाईल, ट्रक का आर.सी.बुक, नगदी रकम 800 रूपये बरामद किया गया। आरोपी से पुछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा को जगदलपुर से लेकर बिक्री हेतु जिला अहमदाबाद गुजरात लेकर जाना बताया बरामद किये गांजे की अनुमानित कीमत 3,92,500.00 रूपये है। 


      आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा का तस्करी करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध थाना फरसगांव में अप.क्रमांकं 104/20 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आज दिनांक 14/10/2020 को माननीय न्यायालय भेजा गया।

         उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक विनोद कुमार साहू ,उनि विवेक सेंगर, सउनि राजकुमार कोमरा प्र. आर. आसमन मरकाम, आर. कृष्ण कुमार सोनवानी,  आर. कृष्ण कुमार साहू, आर. सलीम तिग्गा , आर. दानेन्द्र यादव, आर. संदीप नेताम सहा0आर0 किरण नेताम की अहम भुमिका रही

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की