पुलिस स्मृति दिवस“ 5वीं वाहिनी कंगोली-जगदलपुर, जिला बस्तर में आयोजित किया।*

 ब्यूरो रिपोर्ट राजेश प्रसाद


  दिनांक 21.10.2020 को ”पुलिस स्मृति दिवस“ 5वीं वाहिनी कंगोली-जगदलपुर, जिला बस्तर में आयोजित किया।*

  

*●   वर्ष 2019-20 में  छत्तीसगढ़ राज्य के शहीद 24 वीर जवानों को श्रद्धांजली अर्पित की गई।*

 


*●   देशभर में कुल 264 पुलिस अधिकारी एवं जवानों ने मातृभूमि के लिये अपने प्राणों की आहुति दी।* 

 


        दिनांक 21.10.2020 को 5वीं वाहिनी छसबल कंगोली-जगदलपुर, जिला बस्तर में ”पुलिस स्मृति दिवस“ मनाया गया, जिसमें वर्ष 2019-20 में पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों ने कर्तव्य निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश के 24 शहीदों को मिलाकर देशभर में कुल-264 शहीदों को नमन करते हुये महापौर जगदलपुर श्रीमती सफीरा साहू, मच्छवारा कल्याण आयोग अध्यक्ष श्री निषाद, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी., कलेक्टर बस्तर श्री रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री दीपक झा, पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री सिद्धार्थ तिवारी, सेनानी 19वीं वाहिनी छसबल करनपुर श्री धर्मेन्द्र गर्ग, सेनानी 5वीं वाहिनी छसबल कंगोली श्री अजात बहादुर सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के साथ शहीद के परिजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया तथा उनकी समस्याओं का समाधान हेतु कार्यवाही की गई।   

     


           पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, जगदलपुर श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बस्तर क्षेत्र की जनता के जान-माल की रक्षा के लिये बलिदान देने वाले पुलिस एवं केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के शहीद हुये अधिकारी/कर्मचारियों को नमन करते हुये बस्तर क्षेत्र में शांति हेतु पुलिस द्वारा समर्पित होकर काम करने का आशवासन दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की