पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदर राज पी ने आरक्षक राकेश्वर सिंह मानस की रिहाई की पुष्टि करते हुए उनकी सही सलामत वापसी पर समस्त नागरिक एवं सामाजिक संगठन वरिष्ठ पदाधिकारी गण जनता और मीडिया का आभार व्यक्त किया

 पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदर  राज पी ने आरक्षक राकेश्वर सिंह मानस की रिहाई की पुष्टि करते हुए उनकी सही सलामत वापसी पर समस्त नागरिक एवं सामाजिक संगठन वरिष्ठ पदाधिकारी गण जनता और मीडिया का आभार व्यक्त किया




दिनाँक 03 अप्रैल, 2021 की जिला सुकमा एवं बीजापुर के सीमावर्ती थाना तर्रेम अंतर्गत जोनागुड़ा, टेकलगुड़ियम के जंगल में हुई मुठभेड़ पश्चात अब तक 210वीं वाहिनी CoBRA के आरक्षक राकेश्वर सिंह मनहास का लोकेशन नही मिल पा रही है। 


आरक्षक राकेश्वर सिंह मनहास की पतासाजी हेतु लगातार सर्चिंग अभियान के साथ-साथ क्षेत्र के ग्रामीण/सामाजिक संगठन/स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं पत्रकार साथियों के माध्यम से भी आरक्षक राकेश्वर सिंह मनहास के संबंध में पतासाजी की जा रही है। इस दौरान सीपीआई माओवादी के दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता की दिनाँक 06 अप्रैल, 2021 को जारी एक प्रेस नोट में लापता एक जवान को बंदी बनाकर रखा जाना लेख की गई है।

उक्त सूचना की तस्दीक करते हुए अपने जवान की रिहाई कराने हेतु स्थानीय नागरिकगण/ आदिवासी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं मीडिया के साथीगण के माध्यम से प्रयास की गई।
आज दिनाँक 6 अप्रैल 2021 को टेकलगुडेम मुठभेड़ पश्चात माओवादियों द्वारा अपहृत CoBRA 210 वी वाहिनी के जवान राकेश्वर सिंह मनहास सुरक्षित जिला बीजापुर के थाना तर्रेम पहुंचा। आरक्षक राकेश्वर सिंह मनहास का स्वास्थ्य परीक्षण अंतर्गत CRPF के Field अस्पताल के शिक्षक द्वारा उन्हें कमजोरी एवं Dehydration के कारण  सामान्य उपचार दी जा रही है
अपहृत आरक्षक राकेश्वर सिंह मनहास के रिहाई हेतु पद्मश्री  श्री धर्मपाल सैनी,  माता रुक्मणि आश्रम जगदलपुर,  तेलम बोरैया, वरिष्ठ पदाधिकारी आदिवासी समाज जिला बीजापुर द्वारा प्रयास की गई। उक्त प्रयास के दौरान जिला बीजापुर के पत्रकार श्री गणेश मिश्रा एवं  मुकेश चंद्राकर का सराहनीय योगदान रहा।
 अपहृत आरक्षक के संबंध में अन्य पत्रकार साथीगण जैसे  राजा राठौर,  शंकर एवं अन्य कई पत्रकार साथियोँ द्वारा भी समय-समय पर प्रसारित की गई खबरों के माध्यम से अपहृत आरक्षक के संबंध में जानकारी प्राप्त हो पाया।
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज  सुंदरराज पी.  ने आरक्षक राकेश्वर सिंह मनहास की रिहाई के पुष्टि करते हुये उनकी सही सलामत वापस कैम्प लौटने में सहयोग करने वाले समस्त नागरिकगण/सामाजिक संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीगण/मीडिया के साथीगण एवं क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।


Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की