वनमंडल के वन परिक्षेत्र केशकाल अंतर्गत सिंगनपुर, अरण्डी, सवाला व बेडमा के जंगल में वन्य प्राणी गौर घुमते हुये ग्रामीणों ने देखे
हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर/ केशकाल। वनमंडल केशकाल के वन परिक्षेत्र केशकाल अंतर्गत सिंगनपुर, अरण्डी, सवाला व बेडमा के जंगल में वन्य प्राणी गौर घुमते हुये ग्रामीणों ने देखे जाने की जानकारी विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त हो रहा है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन मंडल केशकाल अंतर्गत वन परिक्षेत्र विश्रामपुरी (बडेराजपुर) जंगल में भी कुछ दिन पूर्व वन भैंस देखा गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वन्य प्राणी गौर छ.ग. के अभ्यारण्य सीतानदी अभ्यारण्य जंगल से भटक कर यह केशकाल व विश्रामपुरी के जंगल में पहॅुचने का चर्चा बना हुआ है।
Comments
Post a Comment