कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत ने भोंड पहुँचकर गोठान का किया निरीक्षण

 बस्तर संभाग ब्यूरो राजेश प्रसाद

कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत ने भोंड पहुँचकर गोठान का किया निरीक्षण

गोठान नोडल अधिकारियों,गोठान समिति एवं महिला  स्व-सहायता समुह के सदस्यों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जगदलपुर 6 अगस्त 2020/ कलेक्टर श्री रजत बंसल और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इंद्रजीत चन्द्रवाल ने गुरुवार 6 अगस्त को बस्तर विकासखंड के ग्राम भोंड पहुँचकर गोठान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने गोठानों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों,गोठान समिति एवं महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों की बैठक लेकर गोठान संचालन तथा गोठानों  में शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री बंसल ने सभी गोठानों में गोधन न्याय योजना  को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर  ग्राम पंचायत के सरपंच,एसडीएम श्री गोकुल रावटे, सीईओ जनपद पंचायत श्री राठौर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
    कलेक्टर ने गोठान समिति एवं महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा कर गोठानों में चल रहे कार्यो के संबंध में जानकारी ली,उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारियों का कार्य सिर्फ गोबर का कार्य करना ही नही है वरन उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारियों का कार्य सिर्फ गोबर का कार्य करना ही नही है वरन गोठानों को बहुउद्देशीय केंद्र के रूप में विकसित करना है।उन्होनें गोठानों में वर्मी कंपोस्ट निर्माण,सब्जी उत्पादन ,मत्स्य पालन तथा हस्तशिल्प के कार्यो को भी सुचारू रूप से करने को कहा।श्री बंसल ने कहा कि चरवाहों को लाभांश भी अनिवार्य रूप से प्राप्त होना चाहिए जिससे वे मवेशियों को रुचि के साथ गोठानों मे ला सके।उन्होंने गोठानों में पशुओं के सुरक्षा एवं टीकाकरण की समुचित व्यवस्था करने को कहा।इस दौरान उन्होंने गोठान में उत्पादित हो रहे वर्मी कंपोस्ट,सब्जी एवं नर्सरी  में तैयार हो रहे पौधों का अवलोकन किया।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की