विधायक,क्रेडा अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष की त्वरित पहल पर खुली संजय बाजार की दुकानें* व्यापारियों ने नेतागण का हृदय से जताया आभार
विधायक,क्रेडा अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष की त्वरित पहल पर खुली संजय बाजार की दुकानें*
*जगदलपुर* *बस्तर संभाग के सबसे बड़े बाजार संजय बाजार को कोविड -19 के एक मरीज की वजह से बफर जोन घोषित किया गया था और लगभग बीस दिनों से इसे बंद किया गया था । व्यापारियों ने समस्याओं को संसदीय सचिव रेखचंद जैन,अक्षय ऊर्जा विकास निगम चेयरमेन मिथिलेश स्वर्णकार व शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा के समक्ष रखी। तीनों ने तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा की जिला प्रशासन ने शासन की गाईड लाईन के साथ दूकानों को खोलने की अनुमति दी।*
*त्वरित पहल के लिए संजय बाजार व्यापारिक संघों के पदाधिकारियों व व्यापारियों में हर्ष का माहौल था एवं संसदीय सचिव,क्रेडा अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया और इसी प्रकार भविष्य में भी मदद करने का आशा व्यक्त किया। व्यापारियों को नेतागणों ने कहा कि हम सब परिवार के सदस्य हैं और आपकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु कटिबद्ध है और इस पर तत्काल निर्णय लिया गया। जिस प्रकार कोरोना महामारी के दौरान आप लोगों का जो सहयोग मिला उसके लिए भी धन्यवाद दिया ।*
*कहीं न कहीं आमजन में चर्चा का विषय है कि व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित पहल होना बस्तर के इतिहास में पहला उदाहरण है और व्यापारियों ने इस हेतु नेतागणों के प्रति पु:न आभार प्रकट करने के साथ जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।*
Comments
Post a Comment