कांकेर पुलिस के द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया
बस्तर संभाग ब्यूरो राजेश प्रसाद
कांकेर पुलिस द्वारा नक्सलियों के विरूध्द बड़ी कार्यवाही:-
दिनांक 10.08.2020 को जिला कांकेर एवं कोण्डागांव बाॅर्डर कांकेर सीमा के समीप क्षेत्र में पुलिस माओवादी मुठभेड़, नक्सली कैम्प ध्वस्त, 01 वर्दीधारी पुरूष नक्सली का शव, 01 नग 303 रायफल, 01 नग 315 बोर रायफल, आईईडी, दवाईयां, नक्सली साहित्य एवं भारी मात्रा में अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद
नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत श्री पी.सुन्दरराज(भा.पु.से) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, श्री संजीव शुक्ला (भा.पु.से) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर के मार्गदर्षन, श्री एम.आर. आहिरे (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के निर्देषन, श्री अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आॅपरेषन कांकेर के पर्यवेक्षण में दिनांक 10,11.08.2020 को अंर्तजिला संयुक्त अभियान बलसाम-37 के तहत् जिला कांकेर/कोण्डागांव की बीएसएफ$डीआरजी$एसटीएफ की संयुक्त 07 टीम थाना कांकेर, आमाबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मलांजकुडुम, पुसाघाटी, मातेंगा, उसेली, तुमसनार, डुवाल, एटेगांव व जिला कांकेर/कोण्डागांव के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सली गस्त सर्चिग पर रवाना हुई थी। गस्त सर्चिंग के दौरान दिनांक 10.08.2020 को शाम लगभग 17ः00 बजे कांकेर/कोण्डागांव के बाॅर्डर जिला कांकेर सीमा के समीप क्षेत्र में कांकेर पुलिस की डीआरजी-02 $ एसटीएफ (ब्रेवो-08) टीम को देखकर पहले से घात लगाये नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से अंधाधंुध फायरिंग किया गया, डीआरजी-02$एसटीएफ (ब्रेवो-08) कांकेर पुलिस पार्टी द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायर किया गया। नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख जंगल/पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गये। पुलिस द्वारा नक्सलियों का बड़ा कैम्प ध्वस्त कर घटना स्थल का बारीकी से सर्चिंग करने पर:-
02. 303 रायफल - 01 नग।
03. 315 बोर रायफल - 01 नग।
04. जिंदा कारतुस 303 रायफल का - 18 नग।
05. पिट्ठु - 09 नग।
06. सोलर प्लेट - 03 नग।
07. रेडियो - 02 नग।
08. पोच - 08 नग।
09. बैटरीचार्जर - 01 नग।
10. बिजली वायर - 01 बंडल।
11. प्रेषर कुकर - 03 नग।
12. 303 रायफल का खाली कारतूस - 04 नग।
13. एके-47 रायफल का खाली कारतूस - 09 नग।
14. इंसास रायफल का खाली कारतूस - 02 नग।
15. जर्मन गंजी - 05 नग।
16. बाल्टी - 03 नग।
17. बिजली वायर - 01 बंडल।
आईईडी, नक्सली साहित्य, दवाईयां एवं भारी मात्रा में अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया। मुठभेड़ में मृत नक्सली की शव षिनाख्ती कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री एम.आर. आहिरे (भा.पु.से) साथ ही श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव द्वारा पुलिस-नक्सली मुठभेड़ टीम में शामिल अधिकारी/जवानों को बधाई देते हुये अधिकारी/जवानों की हौसला अफजाई हेतु ईनाम दिया गया। इस संपूर्ण अभियान के दौरान कांकेर पुलिस विषेषकर डीआरजी, एसटीएफ (ब्रेबो-08), 17वीं वाहिंनी बीएसएफ की टीम एवं कोण्डागांव पुलिस की डीआरजी टीम का विषेष योगदान रहा। आपसी समन्वय अच्छा होने के बदौलत सफलता प्राप्त हुई।
Comments
Post a Comment