कलेक्टर ने किया शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण



कलेक्टर ने किया शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण


हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर, 23 मई, 2021/कलेक्टर  रजत बंसल ने आज जगदलपुर शहर में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने दलपत सागर, गीदम मार्ग, इतवारी बाजार, पुरातत्व संग्रहालय और बस्तर विश्वविद्यालय में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का 


निरीक्षण किया। दलपत सागर में बन रहे पाथ वे के निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के साथ ही इसमें लाइटिंग की व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिए। उन्होंने यहां पार्किंग क्षेत्र के निर्माण के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने इतवारी बाजार में बन रहे बहुमंजिला पार्किंग और दुकानों के निर्माण की प्रगति का अवलोकन भी किया। उन्होंने गीदम मार्ग चौड़ीकरण कार्य का 

अवलोकन करते हुए यहां नाली निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर सुरुचि सिंह,जगदलपुर नगर निगम के आयुक्त श्री प्रेम पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्रीराजीव बत्रा सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की