कलेक्टर ने किया नगर में निर्माणाधीन विकास कार्यो का निरीक्षण

हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर, 16 सितम्बर 2021/ कलेक्टर  रजत बंसल ने गुरूवार को शहर के दलपत सागर, कलागुडी और इतवारी बाजार में निर्माणाधीन विकास कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने दलपत सागर के सौंदर्यीकरण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही 

दलपत सागर में स्थित शिव मंदिर आइलैण्ड में लाइटिंग की सुविधा तथा समुंद चौक से धरमपुरा मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश निर्माण विभागों के अधिकारियों को दिए। निगम आयुक्त को दपलत सागर के सामने संचालित दुकानों को सिप्टिंग करने की कार्ययोजना पर आवश्यक कार्यवाही करने कहा। इसके उपरांत कलागुडी केन्द्र के विकास कार्यो का निरीक्षण किए। कलागुड़ी में 

बस्तर की संस्कृति, कलाकृति को दिखाने वाले कलाकारों की प्रदर्शनी स्थल का विकास, परिसर में लाईटिंग की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर  बंसल ने मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में दशहरा पर्व की तैयारी का अवलोकन कर इतवारी बाजार में निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग के विकास कार्य का निरीक्षण किया तथा निर्माण विभाग को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम  प्रेम पटेल, लोक निर्माण विभाग के  राजीव बतरा, ईएण्डएम के अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की