कलेक्टर  बंसल ने लिया बस्तर दशहरा की तैयारियोंऔ का जायजा
जगदलपुर, 25 सितम्बर 2021/ कलेक्टर  रजत बंसल ने आज विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने दंतेश्वरी मंदिर और जिया डेरा पंहुचकर तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित 

किया। उन्होंने मंदिर परिसर के आसपास लगाई जाने वाली दुकानों को व्यवस्थित करने के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के संबंध में भी निर्देश दिए। 
नगर में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा
कलेक्टर  बंसल ने इसके साथ ही नगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के जायजा भी लिया। उन्होंने दलपत सागर, बस्तर आर्ट गैलरी एवं पुरानी मंडी में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ ही आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  ओमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त  प्रेम पटेल, अनुविभागीय दंडाधिकारी  जीआर मरकाम, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता  राजीव बतरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की