कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण


बस स्टैंड का होगा व्यवस्थित विकास

हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर 05 सितंबर 2021/  कलेक्टर  रजत बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र मीणा ने जगदलपुर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल बस स्टैंड, संजय बाज़ार,दलपत सागर,आमागुडा चौक,एनएमडीसी चौक, ट्रांसपोर्ट नगर का यातायात व्यवस्था के विस्तार तथा शहर को व्यवस्थित विकास कार्य के लिए निरीक्षण किए। कलेक्टर  बंसल ने नगर निगम आयुक्त को बस स्टैंड का व्यवस्थित विकास की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए है ।जिसमें बस की आवाजाही और पार्किंग की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बस स्टैंड में यात्रियों की कोविड जाँच केंद्र का भी जायज़ा लिया। इसके अलावा शहर के मुख्य बाज़ार संजय बाज़ार में सुगम यातायात व्यवस्था के साथ-साथ  बाज़ार स्थल में चौकी स्थापित करने के सम्बंध में चर्चा किया गया। निरीक्षण फ़ॉर्ज़ में अति. पुलिस अधीक्षक  ओपी शर्मा, आयुक्त नगर निगम प्रेमपटेल, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की