पर्यटन केन्द्र टाटामारी में 25 सितम्बर 2021 को 2 कारोड 49 लाख लागत की भूमिपूजन संतराम नेताम का हाथों से होगा

हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर केशकाल। जन चेतना व पर्यटन स्थल टाटामारी केशकाल जो वनमंडल केशकाल से संबंधित है, दिनांक 25 सितम्बर 2021 को जिला खनिज न्यास एवं एल.डब्ल्यू.ई. मद से जुडे विभिन्न विकास कार्याें से जुडे 10 विभिन्न नवीन कार्योें के तहत 2 कारोड 49 लाख लागत की विभिन्न विकास कार्याें की भूमि पूजन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संतराम नेताम विधायक केशकाल व अध्यक्षता देवचंद मातलाम, अध्यक्ष जिला पंचायत कोण्डागांव तथा विशिष्ट अतिथिगणों में महेन्द्र नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत केशकाल, गिरधारी सिन्हा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत केशकाल एवं सगीर अहमद कुरैशी अध्यक्ष मार्केटिंग सोसायटी केशकाल के गरिमामय उपस्थिति में होगा। जिस कार्याें में प्रमुख रूप से जिला खनिज न्यास एवं एल.डब्ल्यू. ई. मद से स्वीकृत विभिन्न नवीन कार्य होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा कोण्डागांव एवं वन मंडलाधिकारी वन मंडल केशकाल द्वारा उपरोक्त सूचना दिया गया है। कार्यक्रम में पुष्पेन्द्र कुमार मीणा कलेक्टर जिला कोण्डागांव के अलावा वन संरक्षक वन वृत्त कांकेर व ठाकुर वन मंडलाधिकारी एव ंकेशकाल वनमंडल अंतर्गत आने वाले समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित होगें।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की