जगदलपुर हिंदुस्तान समाचार

5 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिकों का किया गया स्क्लि मेपिंग*


जगदलपुर 25 जुलाई 2020/ कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देशानुसार जिले में अन्य राज्यों व जिलों से वापस आने वाले प्रवासी मज़दूरों का जिले के सभी जनपद पंचायत के माध्यम से ग्राम पंचायतों में स्किल मेपिंग किया जा रहा है। जिले में अब तक 5 हजार 592 लोगों की स्क्लि मेपिंग किया गया है। जिसमें विकासखण्ड बकावण्ड से 531, बास्तानार से 1144, बस्तर से 863, दरभा से 452, जगदलपुर से 631, लोहण्डीगुड़ा से 1022 और 948 तोकापाल से प्रवासी श्रमिक शामिल है।

      कलेक्टर श्री बंसल द्वारा जिले में वापस आ रहे श्रमिकों को उनके स्किल मेपिंग कर उनके स्किल के आधार पर उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए समिति का गठन किया गया है। समिति में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक, श्रम विभाग से श्रम पदाधिकारी, जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक, जिला स्वरोजगार एवं रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उप संचालक और जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅजेल के सहायक परियोजना अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।

  कलेक्टर श्री बंसल ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यो में ठेकेदारों के माध्यम से प्रवासी श्रमिकों एवं राज मिस्त्रियों को कार्य दिया जाए। रोजगार मेला आयोजन कर स्किल मेपिंग के आधार पर निर्माण क्षेत्र में कार्य देवें। पिछले माह 22-23 जून में आयोजित मेला में 135 प्रवासी श्रमिकों को स्थानीय उद्योग और दुकानों में रोजगार दिया गया। इसी प्रकार द्वितीय चरण के काउंसलिंग में 470 प्रवासी श्रमिकों का किया गया तीसरे चरण में 2 हजार 800 से अधिक प्रवासी श्रमिकों का काउंसलिंग किया गया है। जिसमें अधिकांश राज मिस्त्री व श्रमिक हैं, इनके लिए रोजगार हेतु निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की