छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध को लेकर जिला बस्तर महिला मोर्चा द्वारा किया गया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन

छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध को लेकर जिला बस्तर महिला मोर्चा द्वारा किया गया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन
हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर --छत्तीसगढ़ प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मंगलवार को भाजपा कार्यालय के सामने पुतला दहन किया गया।
     
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में समस्त जिलों पर महिला मोर्चा द्वारा भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। 18 फरवरी को  रायपुर के गुढ़ियारी में 16 वर्षीय नाबालिक को घर से निकाल कर घसीटते हुए मनोज कुमार तिवारी द्वारा यह अमानवीय कृत्य किया गया छत्तीसगढ़ में कानून की लचर व्यवस्था को देखते हुए उस अपराधी के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की गई।
     जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रहते पूरे छत्तीसगढ़ की कानून अवस्था लचर हो गई। अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। नाबालिग बालिका के ऊपर इस प्रकार खुलेआम अपराध करना निंदनीय है। अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।
     पुतला दहन कार्यक्रम में गोदावरी साहू,रोशन सिसोदिया,ममता राणा, दयावती देवांगन,लक्ष्मी कश्यप,किरण सेन, गीता नाग, मीना विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी, प्रमिला कपूर, नीलम यादव, ममता पोटाई सहित महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की