केशकाल में दिनोंदिन कोरोना का कहर

 Bureau report Rajesh Prasad


केशकाल। केशकाल में दिनों दिन कोरोना कहर बढ़ते जा रहा है और संक्रमितों की संख्या बहुत तेज गति से बढ़ते जा रहा है।अभी तक केशकाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 62 पार हो चुका है वंही 2 लोगों की जान ले चुका है। कोरोना केशकाल नगर के अधिकांश वार्डों में दस्तक देते हुए लोगों को अपने आगोश में जकड़ने लगा है वंही अब नगर से लेकर गांव तक कोरोना पंहुच अपना पांव पसारने लगा हैं। कोरोना से जूझ रहे स्वास्थ्य कर्मचारी अपना जान जोखिम में डालकर अपनी सेवा दे रहे हैं वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सक एवं केशकाल ब्लाक के ब्लाक मेडिकल आफिसर डां. श्री बिसेन अपना घर परिवार तथा सभी सुख सुविधा आराम छोड़कर अस्पताल के ही एक कमरे में डेरा डालकर दिन रात लोगों की जान बचाने के मुहिम में जी जान से जुटे हुए हैं।स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ नगर पंचायत का अमला और जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन का अमला भी अपनी तरफ से कोरोना रोकथाम के अभियान में हर संभव योगदान दे रहा है। समाज के सभी वर्ग के शिक्षित समझदार प्रबुद्ध लोग कोरोना को लेकर बहुत चिंतित हैं जिसके चलते ही केशकाल के ब्यापारियों ने आर्थिक नुकसान उठाते हुए अपनी अपनी दूकान एवं काम धंधा बंद रखकर 5 दिन का लाकडाउन लगाने का फैसला लेकर अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर लाकडाउन को सफल सार्थक बनाकर प्रेरणादायक मिशाल पेश कर दिखाया। इसके उपरांत भी लोग लापरवाही बरतते बगैर मास्क के सोशल डिस्टेंस का ध्यान न रखकर और आवश्यक सावधानियों को नजरंदाज करते अनावश्यक घुम फिर कर कोरोना को आमंत्रित करके बढते खतरे को और बढ़ाने में लगे हुए हैं। शासन प्रशासन पुलिस जनप्रतिनिधि पत्रकार एवं समाज के प्रबुद्ध जन द्वारा जन सामान्य को कोरोना संक्रमंण से बचाने हर संभव कोशिश किया जा रहा है । केशकाल में बढ़ते कोरोना संक्रमंण को देखते हुए केशकाल के पत्रकारों ने 

मुख्य चिकित्सक एवं ब्लाक मेडिकल आफिसर डां.श्री बिसेन से कोरोना से जुड़े मुद्दों पर वार्तालाप किया । पत्रकार - अभी तक 


केशकाल ब्लाक में कितने लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं ॽ डाक्टर- मात्र 6नवम्बर से लेकर अभी तक 62 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाये जा चुके हैं। पत्रकार - केशकाल नगर पंचायत क्षेत्र और ग्रामींण क्षेत्र में पाये गये मरीजों की संख्या ॽ                    डाक्टर- नगर पंचायत क्षेत्र में ही 


अधिकतर संक्रमित पाये जा रहे हैं । आज 1 बनियागांव से और गौरगांव - चिखलाडिह से लगभग 7 लोग संक्रमित पाये गयेे हैं शेष सभी संक्रमित केशकाल नगर क्षेत्र के ही हैं। केशकाल नगर क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ते जा रही है।                            पत्रकार - संक्रमित पाये जाने वालों के उपचार हेतु क्या व्यवस्था किया जा रहा है-ॽ                                  डांक्टर-  उपर से मिले दिशा निर्देश अनुसार 13वर्ष से कम और 60वर्ष से अधिक उम्र के लोगों कोविड अस्पताल में रखना अनिवार्य कर दिया गया है। कम उम्र के बच्चों 60 वर्ष से अधिक के वृद्धों एवं विभिन्न बिमारी से ग्रसीत कमजोर लोगों को होम क्वारंटाईन करने की छूट नहीं दिया जा सकता ।होमक्वारंटाईन रखने के लायक लोगों के यहां 3 भी एच के मकान की सुविधा होने पर ही उन्हें होम क्वारंटाईन में रहने की रियायत दिया जा सकता है।                                       पत्रकार - ॽ केशकाल ब्लाक में अभी कोरोना की जांच कंहा कंहा की जा रही है और जांच की व्यवस्था कैसी है - ॽ               डांक्टर --- अभी केशकाल के अलावा अडेंगा, धनौरा, बहीगांव अस्पताल के सांथ बेडमा चौक पर जांच की व्यवस्था किया गया है। अभी तक 3प्रकार की जांच की जा रही है।रेपीड टेस्ट,टू नाट ट्वींटि और आर टी पी सी आर जांच हो रही है हमारे पास जांच की पर्याप्त व्यवस्था है। हमारे स्वास्थ्य विभाग द्वारा बहुत अच्छी व्यवस्था किया गया है जरूरत पड़ने पर आसपास के जिले से किट तुरंत उपलब्ध करवा दिया जा रहा है जिसके चलते हम लगातार जांच करते जरूरत अनुसार जांच बढा पा रहे हैं।                               पत्रकार - ॽ आम जनता को कोरोना से बचने क्या- करना चाहिए - ॽ                     डांक्टर -- कोरोना से बचने बचाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है आवश्यक सावधानी बरतना। अगर लोग मास्क लगायें , सोशल डिस्टेंस पर ध्यान रखें ,हांथ को अच्छे से धोऐं तथा सेनेटाइजर का स्तेमाल करें तथा बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर न निकलें । कुछ सावधानी करके हम अपने आपको कोरोना से बचा सकते हैं और थोड़ा सा भी असामान्य लगने पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर अपना जांच करवा लें तो कोरोना से बड़ी सहजता से बचा जा सकता है।                    पत्रकार - ॽ आने वाले भविष्य में क्या - संभावना है -ॽ                                   डांक्टर - आने वाले भविष्य में कोरोना का खतरा और भी गंभीर स्वरुप धारंण कर  सकता है । इसलिए सभी को सावधानी बरतना जरूरी हो गया है।नगर क्षेत्र के सभी दूकानदारों को तथा दूकानों में काम करने वालों को अपना जांच करवा लेना चाहिए ।गांव से केशकाल आकर काम करने वाले अगर यंहा से संक्रमित होकर वापस अपने गांव में जाकर गांव में संक्रमंण फैला देंगे तो हालत बहुत चिंताजनक हो सकता है। केशकाल नगर क्षेत्र के लोगों को अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच करा लेना चाहिए और अपने आसपास मुहल्ले में जो कोई भी थोड़ा सा भी आशंकित दिखे उसे तुरंत जांच करवाने अस्पताल भेजना चाहिए।                    पत्रकार -ॽ कोरोना संक्रमित पाये जाने वाले और उनके आसपास के लोग तथा संपर्क में आने वाले लोगों का सर्वे का काम ठिक ठाक हो पा रहा है - ॽ                                        डांक्टर -- कोरोना रोकथाम में लगे हमारे विभाग का अमला पूरी निष्ठा से अपनी सेवा देते जवाबदेही का निर्वाह कर रहा है । कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले एवं आसपास के लोगों के बारे में जानकारी संकलित करने का दायित्व अन्य विभाग के लोगों को सौंपा गया है । यह विडंबना जनक है कि अन्य विभाग के लोग अपेक्षानुरूप सहयोग नहीं कर पा रहे हैं ।                        डां.डी.के.बिसेन ने पत्रकारों के हर प्रश्नों का संतोषजनक जवाब देते हुए लोगों से यह आग्रह किया कि सभी सावधानी बरतें और खुद सुरक्षित रहें और अपने परिवार को सुरक्षित रखते नगरवासियों को भी सुरक्षित रखें।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की