भगवान बालाजी की निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा भक्तों का सैलाब संघ- संगठनों ने किया शोभायात्रा का आत्मिय स्वागत
![Image](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg3OgwIK2VGgmg3RMMhkEw0IgUB8PBLbhTKkS3shYWt1JdYn00n_mRcCaq3k7LmrngL1V-KKCE2StRo3NX3t4OT1i14CcbMTIMsEs1y_ed-hS4kkrNnVWFN9ssH-afWcNBJGn3Zhf2eCVM/s1600/1675224798167958-0.png)
भगवान बालाजी की निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा भक्तों का सैलाब संघ- संगठनों ने किया शोभायात्रा का आत्मिय स्वागत जगदलपुर। शहर के श्री बालाजी मंदिर के 22वें वार्षिक महोत्सव के पहले दिन भगवान बालाजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा का चौक- चौराहों मे विभिन्न समाजों और संघ- संघटनों ने आत्मिय स्वागत किया। शोभायात्रा बालाजी मंदिर से निकल कर अग्रसेन चौक, पैलेस रोड होते माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुँची। दंतेश्वरी मंदिर में पूजा के पश्चात शोभायात्रा को मेनरोड, स्टेट बैंक चौक, चाँदनी चौक, संजय बाज़ार होते वापस बालाजी मंदिर पहुँचा कर समापन किया गया। शोभायात्रा में हज़ारों की संख्या में कलशधारी महिलायें और बालिकाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। शोभायात्रा में शामिल बस्तरिया गेड़ी नृत्य, परब नृत्य और विशाखापटनम से बुलाये गये डांडिया दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा से पुर्व वेद पारायण, मंगलाशासनम्, विश्वक्सेन आराधना, भगवतपुण्यावचनम्, रक्षासूत्र बंधन, रूत्विकावरण प्रधानम्, अंकुरार्पण विधान के साथ यज्ञशाला ...