देवगुड़ी हमारी आस्था का केंद्र, ठीक से संवारे: रेखचंद जैन

देवगुड़ी हमारी आस्था का केंद्र, ठीक से संवारे: रेखचंद जैन
 जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 15 स्थानों पर देवगुड़ी संरक्षण के लिए सौंपे चेक
 75 लाख रुपये से होगा सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण 
हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि देवगुड़ी हमारी आस्था के केंद्र हैं। जनभावनाओं को ध्यान में रखकर इनका संरक्षण गाइडलाइन के अनुसार किया जाना चाहिए। गुरुवार को विधायक कार्यालय में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 15 स्थानों पर देवगुड़ी व मातागुड़ी संरक्षण तथा संवर्धन के लिए संबंधित पंचायतों के सरपंच, उप सरपंच, पंच, पुजारी व सचिवों को चेक सौंपते संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने यह बात कही। इस मौके पर विधायक श्री जैन ने पहुंचे समस्त पंचायत प्रतिनिधियों को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। 
*बॉक्स*
*इन पंचायतों में संवारी जाएंगी देवगुड़ी*
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कुम्हली, धनियालूर, कुम्हरावंड, तितिरगांव, गरावंड खुर्द, कलचा, सरगीपाल, बालिकोंटा में देवगुड़ी/ मातागुड़ी संवारी जाएंगी। कलचा में मातागुड़ी खासपारा, धरनी मातागुड़ी, होलीगुड़ी मंदिर, कुम्हरावंड में मातागुड़ी, सरगीपाल में इलारदेई मातागुड़ी, गरावंडखुर्द में मानदिया माता मंदिर, परदेशीन माता मंदिर, बालिकोंटा में हिन्गलाजीन गुड़ी, रूप शिला माता मंदिर आदि का संरक्षण- संवर्धन होगा। इस दौरान फूलमनी, प्रमिला बघेल (बालिकोंटा), परपा से सोनादयी (सरपंच), सरिता बघेल, नीलावती, त्रिनाथ नाग, मंगलसाय, नीलाम्बर (कोटवार), सरगीपाल से सरपंच चंपा नाग, मनीराम नाग, आशाराम नाग, मंगलराम नाग, सोनधर नाग, गरावंड खुर्द से महादेव बघेल, साधुराम पुजारी, मनीराम बघेल, मनदेव बघेल, सुकमन नाग सिरहा, ईश्वर बघेल, धनियालूर से जागबो कश्यप, बलराम नाग, उप सरपंच बलराम बघेल, बुधराम बघेल, पार्षद सूर्या पानी आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की