विपक्ष की आवाज शांत करना चाहती है भाजपा : रेखचंद जैनराहुल गांधी के साथ खड़ी है भारत की जनता

विपक्ष की आवाज शांत करना चाहती है भाजपा : रेखचंद जैन

राहुल गांधी के साथ खड़ी है भारत की जनता

अदाणी मामले से ध्यान भटकाना चाहती है भाजपा

हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता निरस्त करने की निंदा की है। उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में लागू अघोषित आपातकाल की संज्ञा देते इसे लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कारवाई करार दिया है। जैन ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि श्री राहुल गांधी की सदस्यता खारिज कर भाजपा ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। भारत जोड़ो यात्रा के समय जनता का जैसा प्रतिसाद श्री गांधी को मिला है, उससे भयभीत होकर यह कदम उठाया गया है। भाजपा व आरएसएस की विखंडनकारी नीतियों को जनता के सामने श्री गांधी लगातार उजागर करते रहे हैं। उन्हें कन्याकुमारी से कश्मीर तक जनता ने जिस प्रकार से सराहा, उससे भाजपा घबरा गई है। इस घबराहट का परिणाम श्री राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना है। 

अदाणी मामले से ध्यान भटकाने की चाल
 राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने को  जैन ने अदाणी मामले से ध्यान भटकाने की भाजपाई चाल बताया है। उन्होने कहा है कि भाजपा विपक्षी एकता से घबरा गई है और अदाणी मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग से भाग रही है। भाजपा संरक्षित इस कारवाई का जवाब आगामी चुनावों में जनता देगी। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मंहगाई, सामाजिक विद्वेष की भाजपा सरकार की नीतियों से जनता तंग आ चुकी है। इस बात को जानते व जनता के बीच  राहुल गांधी की बढती लोकप्रियता से घबराकर भाजपा ने यह अलोकतांत्रिक कदम उठाया है।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की