बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फूका - पुतला। जगदलपुर

  बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फूका - पुतला। जगदलपुर

हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को कोर्ट से दो साल की सजा एवं लोकसभा की सदस्यता समाप्त करने के बाद पूरे देश मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अत्यधिक क्रोध देखने को मिल। जिसकी वजह से कल रायपुर के युवक 
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय रायपुर के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूका कर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अरुण साव के पोस्टरों में कालिख फेक दिया। भाजयुमो ने विरोध स्वरूप कांग्रेस कार्यालय जगदलपुर के सामने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला लेकर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। जिला पुलिस बल 
द्वारा गुरुगोविंद सिंग चौक से पहले तगड़ी बेरिकेड्स लगाकर भाजयुमो के पदाधिकारियों को रोकने हेतु सुरक्षा बलों को लगाया गया। युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूका पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का मुकी भी हुई युवा मोर्चा कार्यकर्ता कांग्रेस भवन तक पहुंचने में विफल रहे और बीच सड़क में बैठकर भूपेश बघेल के मुर्दाबाद के नारे लगे। जिला पुलिस बल द्वारा पुतला दहन को रोकने का भरसक प्रयास किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की