प्रकृति की पूजा का पर्व है अक्ती तिहार: रेखचंद जैन

प्रकृति की पूजा का पर्व है अक्ती तिहार: रेखचंद जैन
किसानों को खेती संबंधी सामग्रियों का वितरण किया

हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। शनिवार को अक्ती तिहार के अवसर पर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने किसानों को विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया। शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग एवं पशु चिकित्सा सेवा विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से कृषि महाविद्यालय में अक्ती तिहार 2023 माटी पूजन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते रेखचंद जैन ने कहा कि हमने प्रकृति से केवल लेने का काम किया है। इसके बदले में कुछ भी नहीं लौटाया है। इस त्योहार को अक्षय इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि यह कभी भी कम न होने वाली खुशी, समृद्धि व सफलता का पर्व है। श्री जैन ने राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे गोधन न्याय योजना, मिलेट मिशन आदि की जानकारी भी दी। इस अवसर पर विधायक रेखचंद जैन के हाथों सैकड़ों  किसानों को बीज, धान बीज, नारियल पौधे, रागी, ट्यूबर, नेट जाल, मछली बॉक्स, स्प्रेयर आदि का वितरण करवाया गया। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम के दौरान इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, नगर निगम सभापति कविता साहू, जानकी राम सेठिया, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, संयुक्त संचालक डा पीएस देशमुख, उप संचालक राजीव श्रीवास्तव, मीना मंडावी, वेनिलता कोडोपी, डीन डा एके ठाकुर, कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डा एसके नाग, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सूर्या पाणि, एस नीला, सुखराम नाग, गौरव आयंगर, तुषाल काले, माधुरी शर्मा, कनकदेई नाग, केसर चेरपा आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

तस्करी करने वाली चार महिलाओ पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने धर दबोचा भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुए थे सभी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बस्तर सांसद महेश कश्यप मिले लालबाग ( आमागुड़ा ) चौक में फ्लाई ओवर बनाने की मांग बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की