धनपूंजी मड़ई मे पहुंचे विधायक रेखचंद जैन
धनपूंजी मड़ई मे पहुंचे विधायक रेखचंद जैन
देवी- देवताओं की पूजा बाद देव लाट, डोली, छत्र के साथ पहुंचे मड़ई स्थल
हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। बुधवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ब्लॉक की प्रमुख धनपूंजी मड़ई में शामिल हुए। दोपहर बाद जगदलपुर से लगभग 25 किमी दूर ओडिशा सीमा पर स्थित धनपूंजी पहुंचकर विधायक जैन ने गुड़ी में जाकर ग्राम्य देवी- देवताओं की स्तुति की। तत्पश्चात मड़ई में आए आसपास के गांवों के देव लाट, डोली और छत्र के साथ मड़ई स्थल पंहुचे। विधायक श्री जैन के साथ सैकड़ों गांव वाले सम्मिलित हुए। श्री जैन के साथ जनपद सदस्य हेमेश्वरी नाग, सरपंच नीलाम्बर नाग, उप सरपंच विजय बिसाई, बिरेन्द्र साहनी, घासीराम बिसाई, राधेश्याम, नरेंद्र, बुधराम, सुकरू पुजारी, हूंगा पुजारी, बन्टू पुजारी, सतीश गंजीर, अगस्टीन, घनश्याम साहू, तुलसी राम, डमरू धर, सुकरू, फगनू, बैदनाथ, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, महेंद्र महापात्र, उमेश सेठिया, संतोष सेठिया, विकास राव, संजय समेत अन्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment