Posts

Showing posts from April, 2023

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों के लिए कायाकिंग प्रारम्भ

Image
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों के लिए कायाकिंग प्रारम्भ  राष्ट्रीय उद्यान से लगे धूडमारास में होगा संचालन हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर  कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के समीप धुड़मारास में ईको-विकास समिति ने कायाकिंग की शुरुआत की है। अब बस्तर आने वाले पर्यटकों को एक नया रोमांच का अनुभव मिलेगा। धूड़मारास से लगे कांगेर नदी में यह गतिविधि का संचालन धुड़मारास ईको-विकास समिति के माध्यम से किया जा रहा है।  कयाकिंग के लिए पर्यटकों को दरभा रोड से पेदावाड़ा बैरियर से होते हुए धूड़मारास पहुंच सकते हैं। कायाकिंग के लिए प्रति व्यक्ति शुल्क 100 रुपये रखा गया है। पर्यटकों को अब रोमांच  के साथ कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के प्रकृति एवं जैव-विविधता को देखने का मौका मिलेगा। साथ ही पर्यटकों के रुकने के लिए स्थानीय युवा होम स्टे का संचालन भी कर रहे है।  कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक श्री धम्मशील गणवीर ने बताया कि बस्तर के इको-पर्यटन  में कायाकिंग का अनुभव एक नया आयाम जोड़ेगा। स्थानीय समुदाय द्वारा इसके  संचालन पहल लिया जाना ...

थाना बकावंड अवैध शराब परिवहन करते एक तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा

Image
थाना बकावंड  अवैध शराब परिवहन करते एक तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा  आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत दर्ज प्रकरण में एक अंतर्राज्ययीय तस्कर गिरफ्तार | जप्त सामग्री 01. एक मेहरून रंग का मारुति सुजुकी स्विफ्ट नंबर, CG-16-B-0755 कीमती करीबन 200000/- रूपये। 02 एक मेहरून रंग का मारूति सुजुकी स्विफ्ट नंबर, CG-16-B-0755 के अंदर डिक्की में 04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब किंगफिशर प्रिमियम बियर प्रत्येक पेटी में 12 नग कुल 48 नग प्रत्येक बोतल में 650 एम. एल भरी हुई कुल जुमला मात्रा 31.200 लीटर प्रत्येक बोतल की कीमत 110 /- रूपये कुल जुमला कीमती 5280 /- रूपये प्रत्येक बोतल में ऊपर उडिसा शासन का लेबल लगा हुआ। 03. एक नग विवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाईल कीमती करीबन 10000/- रूपये एवं नगदी रकम 5100 /- रूपयें। नाम आरोपी :- भुपेश बघेल पिता शिरपति बघेल जाति भतरा उम्र – 26 वर्ष साकिन ग्राम सिवनी थान भानपुरी जिला बस्तर (छ0ग0)     हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर जिला बस्तर में अवैध शराब परिवहन करने वाले अंतर्राज्ययीय तस्करो के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड गिरफ्तरी अभियान के तहत उमनि व ...

अवैध रूप से गांजा परिवहन करते अंतरराज्यीय तस्कर चढ़ा नगरनार पुलिस के हत्थे

Image
  अवैध रूप से गांजा परिवहन करते अंतरराज्यीय तस्कर चढ़ा नगरनार पुलिस के हत्थे  आरोपी  के कब्जे से 21 किलो गांजा किमती 2,10,000 रुपये किया गया जप्त  नाम आरोपी 1- अधम शेख  पिता शेख रहमान उम्र 33 वर्ष निवासी पताला नगर जिला कासरगोड  केरल               हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर   मामलेे का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उप पुलिस महानिरीक्षक एवं  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र सिंह मीणा द्वारा पूर्व में मीटिंग लेकर सभी थाना प्रभारियों को अवैध कार्य करने वालों कि धरपकड़ कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए है | इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक  विकास कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना नगरनार सीमा से लगे उड़ीसा प्रांत से होने वाले अवैध पदार्थों की परिवहन को रोकने तथा प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एक टीम गठित किया गया है | दौरान पतासाजी के  टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि उड़ीसा से जगदलपुर की ओर आ रही टाटा मैजिक सवा...

अवैध रूप से गांजा परिवहन करते अंतरराज्यीय तस्कर चढ़े नगरनार पुलिस के हत्थेआरोपीयों के कब्जे से 10 किलो गांजा किमती 1,00,000 रुपये आका गया

Image
    अवैध रूप से गांजा परिवहन करते अंतरराज्यीय तस्कर चढ़े नगरनार पुलिस के हत्थे आरोपीयों  के कब्जे से 10 किलो गांजा किमती 1,00,000 रुपये आका गया   नाम आरोपी 1- राजू मांझी पिता कन्हई  मांझी 33 वर्ष निवासी विश्रामगाव  थाना-मयपुरवा  उत्तर प्रदेश 2- मोनू बोला पिता राजपाल बोला 19 वर्ष निवासी निगाना जिला-रोहतक, हरियाणा               हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर मामलेे का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उप पुलिस महानिरीक्षक एवं  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र सिंह मीणा द्वारा पूर्व में मीटिंग लेकर सभी थाना प्रभारियों को अवैध कार्य करने वालों कि धरपकड़ कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए है  इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना नगरनार सीमा से लगे उड़ीसा प्रांत से होने वाले अवैध पदार्थों की परिवहन को रोकने तथा प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एक टीम गठित किया गया था दौरान पतासाजी के  ...

आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को नमन करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि

Image
आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को नमन करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा पहुंचकर अरनपुर क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों  को नमन करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद जवानों के परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना प्रकट की और ढांढस बंधाया इस अवसर गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू,बस्तर सांसद दीपक बैज,सांसद फूलोदेवी नेताम,बीजापुर विधायक  विक्रम मडांवी,दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा,डीजीपी अशोक जुनेजा,एडीजी नक्सल विवेकानंद सिन्हा,बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े,आईजी बस्तर सुंदरराज पी.,कलेक्टर विनीत नन्दनवार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

अब राष्ट्रीय उद्यान से लगे ग्रामो में बस्तर पहाड़ी मैना की गूंज सुनाई दे रही

Image
अब राष्ट्रीय उद्यान से लगे ग्रामो में बस्तर पहाड़ी मैना की गूंज सुनाई दे रही  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर  कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के मैना मित्र व फ्रंट लाइन स्टाफ के निरंतर प्रयास से अब बस्तर पहाड़ी मैना के संख्या में वृद्धि होने से आस पास के ग्रामों में भी देखने को मिल रही है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना का प्राकृतिक रहवास कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान ही है। यहां लगभग एक साल से स्थानीय समुदाय के युवाओं को प्रशिक्षण देकर मैना मित्र बनाया गया है। मैना मित्र पहाड़ी मैना के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयासरत है। और अब उनकी मेहनत रंग लाया रही है।   कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान  के निदेशक श्री धम्मशील गणवीर ने बताया कि  कैम्पा योजना अंतर्गत संचालित मैना सरंक्षण एवं संवर्धन प्रोजेक्ट  बस्तर  पहाड़ी मैना  के सरंक्षण के लिए कारगर साबित हुआ है। प्रोजेक्ट अंतर्गत मैना मित्रों द्वारा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान से लगे 30 स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।  प्रत्येक शनिवार और रव...

अरनपुर मार्ग पर आईईड़ी विस्फोट किया गया, जिससे अभियान में शामिल 10 डीआरजी जवान + 01 Driver शहीद हुए हैं।

Image
अरनपुर मार्ग पर आईईड़ी विस्फोट किया गया, जिससे अभियान में शामिल 10 डीआरजी जवान + 01 Driver  शहीद हुए हैं।  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर आज दिनांक 26.04.2023 को जिला दन्तेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की आसूचना पर दन्तेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था, जो अभियान के पश्चात् वापसी के दौरान माओवादियों द्वारा अरनपुर मार्ग पर आईईड़ी विस्फोट  किया गया, जिससे अभियान में शामिल 10 डीआरजी जवान + 01 Driver  शहीद हुए हैं।    माओवादी कैडर के द्वारा इस जघन्य घटना की बात को पुलिस अधीक्षक दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा ने स्वीकारा है। शहीद जवानों के नाम हैं :- 1. हेड कॉन्स्टेबल/74 जोगा सोरी 2. हेड कांस्टेबल / 965 मुन्ना कडती 3. हेड कॉन्स्टेबल 901 संतोष तामों 4. नव आरक्षक 542 हुल्गो मंडावी 5. नव आरक्षक 289 लच्छू मरकाम 6. नव आरक्षक 580 जोगा कवासी 7. नव आरक्षक 888 हरिराम 8. गोपनीय सैनिक राजू करटम 9. गोपनीय सैनिक जयराम पोडियाम 10. गोपनीय सैनिक जगदीश कवासी, ड्राइवर धनीराम यादव।

किसान मजदूर कल्याण महासभा जिला बस्तर के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात की

Image
किसान मजदूर कल्याण महासभा जिला बस्तर के प्रतिनिधिमंडल ने  जिला कलेक्टर से मुलाकात की   हिंदुस्तातान समाचार जगदलपुर किसान मजदूर कल्याण महासभा जिला बस्तर के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिला कलेक्टर महोदय को एक ज्ञापन सौंपा गया तथा यह मांग की गई की आगामी 01/05/23को विश्व मजदूर दिवस के  अवसर पर नगर पालिक निगम जगदलपुर के सभी सफाई कर्मचारियों को एक दिवसीय अवकाश दिया जाए* क्योंकि नगर निगम पालिक निगम जगदलपुर में *मजदूर दिवस* के दिन छुट्टी नहीं रहती है जो कि इनके अधिकारों का हनन है इसी विषय को लेकर नगर पालिक निगम जगदलपुर के आयुक्त को भी ज्ञापन दिया गया तथा  एक ज्ञापन बस्तर चेम्बर आफ कामर्स जिला बस्तर को देते हुए यह निवेदन किया गया कि चेम्बर से जुड़े जितने भी प्रतिष्ठान, फैक्ट्री, कारखानों आदि में कार्यरत श्रमिकों को 01/05/23 दिन सोमवार को मजदूर दिवस के दिन छुट्टी करवाने का निर्देश देकर अपनी सहभागिता निभाएगे आज के इस मुहिम में *किसान मजदूर कल्याण महासभा के* संतोष यादव, धरमूराम मण्डावी, विक्रम लहरे, विकास जोशी, लोकेश नंदा, बलदेव नाग, सुदीप महाराणा, ...

LDM के लोकसभा प्रभारी व सांसद दीपक बैज दायित्व मिलते ही मिशन को सफल बनाने में जुटे

Image
LDM के लोकसभा प्रभारी व सांसद दीपक बैज दायित्व मिलते ही मिशन को सफल बनाने में जुटे आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों पर ज्यादा फोकस कर रही है कांग्रेस उसी तारतम्य में सांसद बैज की अध्यक्षता में बस्तर विधानसभा में बैठक हुआ सम्पन्न हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सांसद दीपक बैज को कांग्रेस के लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन  (एलडीएम) के सफल संचालन के लिए बस्तर संभाग के छह विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है। श्री बैज मिशन को लेकर अपनी जिम्मेदारी वाले विधानसभा क्षेत्रों में लगातार बैठकें ले रहे हैं।               इसी क्रम में उन्होंने बस्तर विधानसभा क्षेत्र में लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन शुरू किया है। मिशन के तहत आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। ऐसे विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों के अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समुदाय के ऊर्जावान एवं राजनीति तथा स्थानीय जनभावनाओं की अच्छी समझ रखने वाले कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को आगे बढ़ाना और उनकी मदद लेना इस मिशन का मुख्य मकसद ...

मेला में आए देवी- देवताओं से विधायक जैन ने मांगा आशीर्वाद

Image
मेला में आए देवी- देवताओं से विधायक जैन ने मांगा आशीर्वाद   कंगोली मेला में जुटे धरमपुरा क्षेत्र के हजारों लोग हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। सोमवार शाम शहर के धरमपुरा क्षेत्र के कंगोली में वार्षिक मेला का आयोजन किया गया। मेला में पंहुचे देवी- देवताओं से विधायक रेखचंद जैन ने आशीर्वाद मांगा। इस मेला में धरमपुरा क्षेत्र के हजारों लोगों ने श्रद्धा व भक्तिभाव से शिरकत की। इससे पूर्व विधायक श्री जैन के पहुंचने पर पार्षदद्वय दयाराम कश्यप व बलराम यादव ने वार्ड के प्रमुखजनों तथा मेला समिति से जुड़े लोगों के साथ अन्य लोगों ने स्वागत किया। विधायक श्री जैन ने गुड़ी में जाकर देव पूजा की। इसके बाद उन्होने मेला में आए देवताओं को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान  जैन के साथ ग्राम पुजारी  रामदास, पटेल बलिराम, कोटवारिन प्रेमबती, राजू बघेल, सोनसाय, दयाराम कश्यप, बलराम यादव, कन्नू कश्यप, मनमोहन यादव, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, तुषाल काले, सोनसाय, कमल सिंग बघेल, मारसाय नाग, अजय नाग मंगलराम एवं वार्डवासी/ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

स्वामी आत्मानन्द के सपनों को साकार कर रहे मुख्यमंत्री बघेल: रेखचंद जैन

Image
स्वामी आत्मानन्द के सपनों को साकार कर रहे मुख्यमंत्री बघेल: रेखचंद जैन समर कैंप का समापन , पुस्तक व विज्ञान मेला का उद्घाटन किया हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल बस्तर अंचल में शिक्षा की अलख जगाने वाले स्वामी आत्मानन्द के सपनों को साकार कर रहे हैं। स्वामी आत्मानन्द  के नाम पर स्थापित अंग्रेजी माध्यम स्कूल नित नए आयाम गढ़ रहे हैं इसलिए जनता के सभी वर्गों से इसे सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। स्वामी आत्मानन्द संत, समाज सुधारक और प्रतिष्ठित शिक्षाविद थे। यह कहना है संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन का। सोमवार को संभाग मुख्यालय में स्थित स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी मीडियम स्कूल के कार्यक्रम में संबोधन दे रहे श्री जैन ने समर कैंप का समापन तथा विज्ञान मेला व पुस्तक मेला का उद्घाटन किया। उन्होने विभिन्न कक्षाओं में प्रावीण्य सूची में आए बच्चों को प्रमाण पत्र भी दिया। विज्ञान मेला का अवलोकन किया और छात्रों को प्रोत्साहित भी किया। इस दौरान प्राचार्य मनीषा खत्री, प्रधान अध्यापिका के सबिता नायर, सुचित्रा सामंत, न...

पीड़ित परिवारों को विधायक जैन ने सौंपा चेक तीन परिवारों को मिली 12 लाख की आर्थिक सहायता गुरुवार को नगरनार के तीन स्कूली बच्चों की तालाब में डूबने से हो गई थी मौत

Image
पीड़ित परिवारों को विधायक जैन ने सौंपा चेक   तीन परिवारों को मिली 12 लाख की आर्थिक सहायता    गुरुवार को नगरनार के तीन स्कूली बच्चों की तालाब में डूबने से हो गई थी मौत हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। रविवार दोपहर संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने ब्लॉक के नगरनार पहुंचकर तीन पीड़ित परिवारों को चार- चार लाख रुपये का चेक सौंपा। परिजनों को सांत्वना देते उन्होने कहा कि  होनी को कोई टाल नहीं सकता लेकिन दुख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आपके साथ है। बच्चे अपने परिजनों को दुख देकर गए हैं। "  इस दुखद घड़ी में ईश्वर से परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना भी की। उन्होने कहा कि शासन- प्रशासन दुख में पीड़ित परिजनों के साथ है। शासन के प्रतिनिधि के तौर पर पीड़ित परिवारों को चेक सौंपने का जिम्मा मुझे दिया गया है। श्री जैन ने प्रियांक कश्यप पिता शंभूनाथ (8 वर्ष), प्रमोद गोयल पिता सोमदास (9 वर्ष) तथा विक्की बेसरा पिता तुलाराम बेसरा (8 वर्ष) को राजस्व विभाग द्वारा प्रदत्त आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। मृत बच्चे नगरन...

प्रकृति की पूजा का पर्व है अक्ती तिहार: रेखचंद जैन

Image
प्रकृति की पूजा का पर्व है अक्ती तिहार: रेखचंद जैन किसानों को खेती संबंधी सामग्रियों का वितरण किया हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। शनिवार को अक्ती तिहार के अवसर पर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने किसानों को विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया। शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग एवं पशु चिकित्सा सेवा विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से कृषि महाविद्यालय में अक्ती तिहार 2023 माटी पूजन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते रेखचंद जैन ने कहा कि हमने प्रकृति से केवल लेने का काम किया है। इसके बदले में कुछ भी नहीं लौटाया है। इस त्योहार को अक्षय इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि यह कभी भी कम न होने वाली खुशी, समृद्धि व सफलता का पर्व है। श्री जैन ने राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे गोधन न्याय योजना, मिलेट मिशन आदि की जानकारी भी दी। इस अवसर पर विधायक रेखचंद जैन के हाथों सैकड़ों  किसानों को बीज, धान बीज, नारियल पौधे, रागी, ट्यूबर, नेट जाल, मछली बॉक्स, स्प्रेयर आदि का वितरण करवाया गया। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम के दौरान इ...

थाना भानपुरी के एसिड हमले के प्रकरण को सुलझाने में बस्तर पुलिस कामयाब दुल्हे की प्रेमिका निकली एसिड हमले की आरोपी

Image
थाना भानपुरी के एसिड हमले के प्रकरण को सुलझाने में बस्तर पुलिस कामयाब   दुल्हे की प्रेमिका निकली एसिड हमले की आरोपी  टी. व्ही. एवं मोबाईल फोन देखकर मिली थी आरोपिया को एसिड हमले की प्रेरणा  प्रतिशोध की भावना में दिया घटना को अंजाम  दुल्हे को ही जख्मी करना था आरोपिया का मुख्य उददेश्य  प्रकरण को सुलझाने में पुलिस मुखबिरी सिस्टम का अहम योगदान       हिंदुस्तातान समाचार जगदलपुर थाना भानपुरी के अपराध क्रमांक 30/ 23 धारा 326 (क) भादवि, घटना दिनांक 19/04/2023 को ग्राम छोटे आमाबाल में शादी कार्यक्रम के दौरान अज्ञात आरोपी के द्वारा दुल्हन एवं दूल्हे के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ एसिड डालकर दूल्हा डमरू बघेल एवं दुल्हन सुनीता कश्यप तथा शादी में शामिल अन्य 11 लोग उक्त एसिड के चपेट में आए थे। प्रार्थी रत्नू राम कश्यप की रिपोर्ट पर थाना भानपुरी में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के पर्यवेक्षण एवं अनुविभागीय अधिकारी पु...

स्वागत किया। उन्होने भगवान के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात समस्त

Image
परसुराम जयंती पर विधायक जैन ने किया शोभायात्रा का स्वागत हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। शनिवार को भगवान परसुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा का विधायक रेखचंद जैन ने स्वागत किया। उन्होने भगवान के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात समस्त  श्रद्धालुओं को शीतल पेय का वितरण किया। इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन के साथ रामशंकर राव, अंगद त्रिपाठी, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू,  गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सूर्या पाणि, दयाराम कश्यप, सुखराम नाग, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, माधुरी शर्मा, कनकदेई नाग, एस नीला, धर्मेंद्र चौहान, इदरीश, विक्रांत सिंह, गौरव आयंगर आदि मौजूद थे।

अवैध गाँजा की बिक्री करने ग्राहक के इंतजार करते पकड़ा गया युवक

Image
  अवैध गाँजा की बिक्री करने ग्राहक के इंतजार करते पकड़ा गया युवक   नयामुण्डा बलीराम कश्यप वार्ड मंगल भवन के पास जगदलपुर में की गई कार्यवाही   आरोपी युवक प्रवीर वार्ड क्रमांक 01 पनारापारा जगदलपुर का स्थानीय निवासी  चकमा देने के लिये आरोपी युवक द्वारा दूधधारा पशु आहार के नीले रंग की प्लास्टिक बोरी का किया गया इस्तेमाल।  आरोपी युवक के विरूद्ध एन0डी0पी0एस0 एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत की गई कार्यवाही   जप्त गाँजा कुल 4.300 किलोग्राम जिसकी अनुमानित कीमत-43,000/-रूपये होना पाया गया।  नाम आरोपी- शिव कुमार कश्यप पिता तिनतीयो कश्यप, जाति-माहरा, उम्र 23 वर्ष, प्रवीण वार्ड क्रमांक   01 पनारापारा जगदलपुर जिला बस्तर छ0ग0               हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। ज्ञात हो कि थाना बोधघाट को दिनांक 21.04.2023 के शाम को मुखबीर से सूच...

गुरुवार को तालाब में डूबकर मृत नगरनार के तीन बालकों के परिजनों को मिली 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायतासंसदीय सचिव और कलेक्टर की पहल पर मिली तत्काल आर्थिक सहायता

Image
गुरुवार को तालाब में डूबकर मृत नगरनार के तीन बालकों के परिजनों को मिली 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता संसदीय सचिव और कलेक्टर की पहल पर मिली तत्काल आर्थिक सहायता हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर, 20 अप्रैल 2023/ गुरुवार 20 अप्रैल को तालाब में डूबकर मृत नगरनार के तीन बालकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि नगरनार में गुरुवार को प्रमोद पिता सोमदास, प्रियांशु पिता शंभूनाथ और विक्की पिता तुलाराम की मृत्यु तालाब में डूबकर मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना को देखते हुए संसदीय सचिव  रेखचंद जैन तथा कलेक्टर  चंदन कुमार ने जगदलपुर महारानी अस्पताल में शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। वहीं पीड़ित परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रबंध भी किया।

बस्तर फाईटर्स नवआरक्षक प्रशिक्षण के कुल 09 प्रशिक्षण केन्द्र में से आज दिनांक तक 07 केन्द्र में सम्पन्न किया गया Passing Out Parade

Image
बस्तर फाईटर्स नवआरक्षक प्रशिक्षण के कुल 09 प्रशिक्षण केन्द्र में से आज दिनांक तक 07 केन्द्र में सम्पन्न किया गया Passing Out Parade हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर दिनांक 20.04.2023 को पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र बोरगांव जिला कोण्डागांव में बस्तर जिले के कुल 204 नवआरक्षक का दीक्षांत परेड की गई आयोजन। आगामी 02 दिनों में पीटीएस राजनांदगांव एवं 09वीं वाहिनी दन्तेवाड़ा में बस्तर फाईटर्स के शेष प्रशिक्षणार्थियों की आयोजित की जावेगी दीक्षांत परेड। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज,  सुन्दरराज पी. द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा उत्कृष्ठ प्रशिणार्थियों को दी गई पुरस्कार। आज दिनांक 20 अप्रैल 2023 को पुलिस प्रशिक्षण केंद्र बोरगांव जिला कोंडागाँव में जिला बस्तर के 204  बस्तर फाईटर नव आरक्षकों का  Passing Out Parade संपन्न की गई।    छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा बस्तर संभाग में वनांचल एवं अंदरूनी क्षेत्र की विकास एवं सुरक्षा स्थानीय युवक-युवतियों को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से संभाग के सभी जिलों में बस्तर फाईटर्स नामक विशेष बल के गठन हेतु (राजपत्रित ...

नगरनार के तीन बच्चों के तालाब में डूबने की सूचना मिलते ही पहुंचे विधायक रेखचंद जैन

Image
नगरनार के तीन बच्चों के तालाब में डूबने की सूचना मिलते ही पहुंचे विधायक रेखचंद जैन हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। गुरुवार दोपहर को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन को जैसे ही यह सूचना मिली कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के तीन बच्चों की नगरनार में तालाब में डूबने से मौत हो गई है, वे तुरंत ही जिला मुख्यालय के महारानी अस्पताल पहुंच गए। श्री जैन विधायक कार्यालय में सुबह से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की मांग सुन रहे थे। दोपहर लगभग 2.30 बजे उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी मिली। इसकी तस्दीक नगरनार के युवा नेता जलंधर बघेल से कर वे अपने सहयोगियों के साथ तुरंत महारानी अस्पताल पहुंच गए। उन्होने पीड़ित परिवार के लोगों व वहां पहुंचे कलेक्टर चंदन कुमार से चर्चा की। पीड़ित परिजनों को ढाँढ़स बंधाते कहा कि- " नियति को शायद यही मंजूर था। इस अनहोनी का सामना करने के लिए स्वयं को मजबूत करें। बच्चे जीवन भर का दुख देकर चले गए हैं। " श्री जैन ने कलेक्टर से परिजनों को आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने कहा।  इस दौरान  जैन के साथ नगरनार सरपंच लैखन बघेल, जलंधर बघेल, जनपद उपाध्यक्ष जीशान ...

धनपूंजी मड़ई मे पहुंचे विधायक रेखचंद जैन

Image
धनपूंजी मड़ई मे पहुंचे विधायक रेखचंद जैन   देवी- देवताओं की पूजा बाद देव लाट, डोली, छत्र के साथ पहुंचे मड़ई स्थल हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। बुधवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ब्लॉक की प्रमुख धनपूंजी मड़ई में  शामिल हुए। दोपहर बाद जगदलपुर से लगभग 25 किमी दूर ओडिशा सीमा पर स्थित धनपूंजी पहुंचकर विधायक जैन ने गुड़ी में जाकर ग्राम्य देवी- देवताओं की स्तुति की। तत्पश्चात मड़ई में आए आसपास के गांवों के देव लाट, डोली और छत्र के साथ मड़ई स्थल पंहुचे। विधायक श्री जैन के साथ सैकड़ों गांव वाले सम्मिलित हुए। श्री जैन के साथ जनपद सदस्य हेमेश्वरी नाग, सरपंच नीलाम्बर नाग, उप सरपंच विजय बिसाई, बिरेन्द्र साहनी, घासीराम बिसाई, राधेश्याम, नरेंद्र, बुधराम, सुकरू पुजारी, हूंगा पुजारी, बन्टू पुजारी, सतीश गंजीर, अगस्टीन, घनश्याम साहू, तुलसी राम, डमरू धर, सुकरू, फगनू, बैदनाथ, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, महेंद्र महापात्र, उमेश सेठिया, संतोष सेठिया, विकास राव, संजय समेत अन्य उपस्थित थे।

हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया बस्तर सांसद और हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने

Image
हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया बस्तर सांसद और हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा प्रदेश के हस्तशिल्पियों को उनके द्वारा निर्मित सामाग्री के विक्रय हेतु मंच देने  के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न प्रदर्शनियों के आयोजन किया जाता है। इसी तारम्य मे बोर्ड द्वारा हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी जगदलपुर शहर के  मैथोडिस्ट मैदान लाल चर्च के सामने कलेक्टर कार्यालय के पास में 15 से 24 अप्रैल तक किया जा रहा है। प्रदर्शनी में हस्तशिल्पियों, बुनकरों एवं माटीशिल्पियों द्वारा 80 स्टॉलों के माध्यम से हस्तशिल्पकार, माटीशिल्पकार एवं बुनकरों द्वारा वस्त्रों  की भव्य प्रदर्शनी सह विक्रय किया जावेगा। प्रदर्शनी मे छत्तीसगढ़ के विश्व प्रसिद्ध ढोकरा  शिल्प, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, गोदना शिल्प, शिसल शिल्प, कालीन, छिंद कांसा एवं कौड़ी शिल्प के साथ- साथ कोसा साड़ी एवं ड्रेस मटेरियल का विशाल संग्रह एवं विभिन्न शिल्प सामग्रियों विक्रय हेतु उपलब्ध है। प्रदर्शनी का शुभारंभ श...

कांग्रेस शासन में हो रहा आदिम संस्कृति का संरक्षण: रेखचंद जैन

Image
कांग्रेस शासन में हो रहा आदिम संस्कृति का संरक्षण: रेखचंद जैन नेतानार की मां हिंगलाजिन मातागुड़ी  में विधायक ने की पूजा- अर्चना  दो दिवसीय मडई में सम्मिलित हुए रेखचंद जैन हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। रविवार को जगदलपुर ब्लॉक के नेतानार में दो दिवसीय मडई  की शुरुआत हुई। इसमें संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन सम्मिलित हुए। उन्होने उपस्थित जन समुदाय को मडई की शुभकामना दी। जीर्णोद्धार मातागुड़ी का लोकार्पण करते श्री जैन ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में आदिम जाति की संस्कृति का संरक्षण किया जा रहा है, उनके विधानसभा क्षेत्र में ही लगभग 150 देवगुडियों का जीर्णोद्धार किया गया है। मेला- मडई की विशिष्टता की जानकारी उन्होने ग्राम सरपंच व अन्य लोगों से ली। इसके पश्चात मातागुड़ी में हिंगलाजिन देवी तथा अन्य देवी- देवताओं की पूजा- अर्चना की। माता का जयकारा भी लगाया। तत्पश्चात विधायक श्री जैन ने मडई के विविध स्वरूपों का अवलोकन किया। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पुजारी, सिरहा व ग्रामीण पहुंचे थे। इस दौरान विधायक श्री जैन के साथ नीलूराम बघेल, सरपंच स...

बस्तर सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में मिशन एल.डी.एम. को लेकर हुई बैठक संपन्न

Image
बस्तर सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में मिशन एल.डी.एम. को लेकर हुई बैठक संपन्न सांसद बैज को एल.डी. एम.हेतु बस्तर लोकसभा के 6 विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया जगदलपुर हिंदुस्तान समाचार दंतेवाड़ा  बस्तर सांसद  दीपक बैज अपने दो दिवसीय दौरे पर दंतेवाड़ा पहुंचे जहां वे किरंदुल में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती में शामिल होने के पश्चात दूसरे दिन दंतेवाड़ा में लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन एलडीएम की बैठक स्थानीय सर्किट हाउस में ली इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा सहित समस्त जोन अध्यक्ष,ब्लाक अध्यक्ष सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मौजूद रहे।एलडीएम के लोकसभा प्रभारी एवम बस्तर सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई। इस दौरान प्रभारी ने आगामी 22 अप्रैल तक बैठक में दी गई जिम्मेदारियों को पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए।     ज्ञात हो की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एसटी,एससी,ओबीसी एवं अल्पसंख्यक विभाग के कोऑर्डिनेटर के.राजू ने मिशन एल डी एम के लिए सांसद श्री दीपक बैज को 6 विधानसभा सुकमा,दंतेवाड़ा बीजापुर,चित्रकूट,बस्तर नारायणपुर का प्रभारी...