Posts

बस्तर सांसद महेश कश्यप पहुंचे दंतेवाड़ा डी.एम.एफ शासी परिषद् की बैठक में हुए शामिल

Image
बस्तर सांसद महेश कश्यप पहुंचे दंतेवाड़ा डी.एम.एफ शासी परिषद् की बैठक में हुए शामिल  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर    दंतेवाड़ा बस्तर सांसद महेश कश्यप बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की धरा दंतेवाड़ा पहुंचे | भाजपा कार्यकर्ताओ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बस्तर सांसद महेश कश्यप का आत्मीय स्वागत किया | बस्तर सांसद महेश कश्यप से मुलाकात कर  स्थानीय जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ताओ ने विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया, सांसद महेश कश्यप ने भी गंभीरता से लेते हुए जल्द निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया | तत्पश्चात सांसद महेश कश्यप,विधायक चैतराम अटामी जिला खनिज न्याय निधि शासी परिषद् की बैठक में शामिल हुए, जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं शासन की योजनाओं की समीक्षा की | सांसद महेश कश्यप एवं विधायक चैतराम अटामी ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के बेहतर क्रियान्यवान हेतु चर्चा कर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधयियों को निर्देशित किया | इस दौरान विधायक चैतराम अटामी,जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामि, भाजपा जिला उपाध्यक्ष...

लोकसभा में सांसद महेश ने उठाया था इंद्रावती जल संकट का मुद्दारंग लाई सांसद की पहल, अब बस्तर को मिलेगा इंद्रावती से उसके हिस्से का 49 फिसदी पानी

Image
लोकसभा में सांसद महेश ने उठाया था इंद्रावती जल संकट का मुद्दा रंग लाई सांसद की पहल, अब बस्तर को मिलेगा इंद्रावती से उसके हिस्से का 49 फिसदी पानी केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जल परिषद की बैठक में राज्य सरकार ने भी उठाया मुद्धा  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर।  विगत एक माह से बस्तर जिला जल संकट से जूझ रहा था इसका कारण बस्तर की प्राण दाहिनी इंद्रावती नदी का जल जोरा नाल में अधिक मात्रा में प्रवाहित होना था।  इस वजह से बस्तर में इंद्रावती नदी सूखने के कगार पर पहुंच गई थी और किसने की खड़ी फसल चौपट हो गई थी किसानों के संकट को देखते हुए और इंद्रावती के जल संकट को देखकर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने इस विषय को विगत 3 अप्रैल को लोकसभा में उठाया था।  इसके बाद केंद्र सरकार इस समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया था। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी इस मुद्दे पर अहम भूमिका निभाते हुए केंद्र सरकार को इंद्रावती जल संकट के विषय में अवगत कराया था।  इस मुद्दे पर रविवार को ओडिशा सरकार ने कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ के हिस्से का 49 फ़ीसदी पानी प्रदान करने का आश्वासन दिया...

सड़क हादसे में घायल व्यक्तियों का हालचाल जानने दन्तेवाड़ा जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुँचे बस्तर सांसद

Image
पालनार सड़क हादसे में घायल व्यक्तियों का हालचाल जानने दन्तेवाड़ा जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुँचे बस्तर सांसद  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर बस्तर पंडुम कार्यक्रम में जा रहे कार्यकर्ताओं से भरी वाहन पालनार में पलट गई थी, जिसके चलते कई लोगो को चोट पहुँची थी। इस घटना में घायल लोगो से दन्तेवाड़ा जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज डिमरापाल अस्पताल पहुँचकर बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने उनका कुशलक्षेम जाना है। साथ ही डॉक्टरों को बेहतर ईलाज हेतु निर्देशित भी किया है।

जगदलपुर हाताग्राउण्ड में आयोजित महावीर कप में टीमों के बीच प्रतिदिन हो रहा क्रिकेट का रोमांचक महामुकाबला

Image
जगदलपुर हाताग्राउण्ड में आयोजित महावीर कप में टीमों के बीच प्रतिदिन हो रहा क्रिकेट का रोमांचक महामुकाबला शुभ, धैर्य, वीर और सेवा टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दिया - त्याग, सद्भावना व समर्पण का संदेश जैन समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में टॉस जीतकर फील्डिंग ले रहे है सब टीम, दर्शकों से भरा रहा मैदान  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर हाताग्राउण्ड में आयोजित महावीर कप का महामुकाबला प्रतिदिन रोमांच से भरा हुआ है। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2025 के पावन अवसर पर श्री सकल जैन समाज एवं जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन जगदलपुर द्वारा नौ दिवसीय महावीर कप का आयोजन हो रहा है। प्रथम मैच में ओसवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्यारी देवी नाहता जी एवं दूसरे मैच में CSP जगदलपुर आकाश श्रीश्री माल जी (IPS) ने अतिथि के रुप में मंचासीन होकर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। हाताग्राउण्ड मैदान में बल्लेबाजो के साथ-साथ गेंदबाज भी अपना जौहर दिखा रहे है। 31 मार्च को वीर वर्षेस सेवा का शानदार और रोमांचक मैच दर्शकों को देखने को मिला। टीम सेवा ने टॉस जीतकर फी...

अंतिम साँस तक नगरनार प्लांट के निजीकरण का विरोध करेंगे :- रैनु बघेल

Image
अंतिम साँस तक नगरनार प्लांट के निजीकरण का विरोध करेंगे :- रैनु बघेल प्लांट निजीकरण के विरोध में झाड़ेश्वर परिवहन समिति के सदस्यों ने इस्पात सचिव को सौपा ज्ञापन प्लांट के निजीकरण के मुद्दे पर झाड़ेश्वर परिवहन समिति गम्भीर  हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगरनार इस्पात के निजीकरण को ले कर एक बार फिर मामला गम्भीर होता दिखाई दे रहा है। नगरनार के निजीकरण के विरोध में जय झाड़ेश्वर परिवहन समिति विरोध में उतर चुकी है। रविवार को झाड़ेश्वर परिवहन समिति के सदस्यों द्वारा इस्पात के निजीकरण को ले कर धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया था।  मंगलवार को इस्पात सचिव संदीप पौड्रिक  इस्पात दौरे पर जगदलपुर पहुँचे हुए थे,इस दौरान इस्पात के विनिवेशीकरण का विरोध कर रहे जय झाड़ेश्वर परिवहन समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष रैनु बघेल के नेतृत्व में इस्पात सचिव से मुलाकात की हैं।  जय झाड़ेश्वर परिवहन समिति के अध्यक्ष रैनु बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगरनार स्टील प्लांट के विनिवेशीकरण के  विरोध में हमारी परिवहन समिति पुरजोर विरोध कर रही है। रविवार को हमारे समिति की ओर से इस मामले को ...

सरपंच के नेतृत्व में 50 से अधिक युवाओं ने सांसद के समक्ष थामा भाजपा का दामन

Image
सरपंच के नेतृत्व में 50 से अधिक युवाओं ने सांसद के समक्ष थामा भाजपा का दामन बस्तर सांसद महेश कश्यप ने युवाओं को गमछा पहनाकर कराया भाजपा प्रवेश हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर आज 50 से अधिक की संख्या में बस्तर सांसद महेश कश्यप के समक्ष उनके निवास में बोरपदर के युवा भाजपा में शामिल हुए ।  बोरपदर के सरपंच रामसिंह कश्यप के नेतृत्व में सांसद निवास पहुँचे युवाओं को गमछा पहनाकर मिठाई खिलाकर बस्तर सांसद ने भाजपा प्रवेश कराया। इस दौरान बस्तर सांसद श्री कश्यप ने कहा की मै सभी साथियों का भाजपा में स्वागत करता हूं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, भाजपा पार्टी में लोकतंत्र है। कार्यकर्ता अपनी योग्यता के अनुसार बड़े-बड़े पदों पर जाते है। भाजपा में एक छोटा सा कार्यकर्ता आज प्रधानमंत्री - मुख्यमंत्री - सांसद - विधायक के पद पर है, तो यह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता है, सबसे अधिक लोकप्रिय है। मोदी जी के कारण भारत पूरे विश्व देश का डंका बज रहा है।मोदी जी ने नेतृत्व में देश में सबका विकास हो र...

होली के अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज जगदलपुर स्थित सरकारी आवास,रामपाल स्थित लिंगेश्वर बाबा मंदिर, भाजपा कार्यालय में होली खेल लोगो को शुभकामनाएं दी है।

Image
होली के अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज जगदलपुर स्थित सरकारी आवास,रामपाल स्थित लिंगेश्वर बाबा मंदिर, भाजपा कार्यालय में होली खेल लोगो को शुभकामनाएं दी है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र से बस्तर सांसद  महेश कश्यप ने आज अपने सरकारी आवास में पहुँचे भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्र के ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी है। जगदलपुर स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक  किरण देव सहित भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वेदप्रकाश पांडे एवम अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं को सांसद ने रंग गुलाल लगाकर उन्हें होली की बधाई दिया है।  भाजपा कार्यालय में होली के गानों पर बस्तर सांसद  महेश कश्यप थिरकते हुए भी नजर आये।

जगदलपुर 20 लाख के जेवरात के समेत 7 गिरफ्तार

Image
जगदलपुर 20 लाख के जेवरात के समेत 7 गिरफ्तार      शहर में सुने घरो से की गई चोरी की वारदातो का खुलासा  7 आरोपियो ने मिलकर घटना को दिया था अंजाम   मामला थाना कोतवाली ,बोधघाट एवं परपा क्षेत्र का     मामले के सभी आरोपियो को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार  आरोपियो ने चोरी के जेवरातो को गोल्ड लोन एवं बिक्री किया गया   जप्त संपत्ति-1. आरोपियो से सोने के जेवरात कुल वजन 235 ग्राम कीमती 19,74000  2. नगदी रकम-19,800/-रूपये  3. एक मोटर सायकल एचएफ0 डिलक्स कीमती-20,000 रूपये  4. तीन नग मोबाईल फोन कीमती -30,000 रूपये  5. घटना में प्रयुक्त लोहे का राॅड एवं पेचकस।  नाम आरोपी- 01.केशव कवि पिता स्व0 रोहित कवि जाति ब्राहम्ण उम्र 27 साल निवासी ग्राम मालगांव ब्राम्ण पारा थाना नगरनार,जिला बस्तर (छ0ग0)  02.कौशल जोशी पिता अंतो प्रसाद जोशी जाति ब्राहम्ण उम्र 20 साल निवासी ग्राम मालगांव ब्राम्हणपारा थाना नगरनार, जिला बस्तर (छ0ग0)  03. बिक्रम ठाकुर पिता हरिहर सिह ठाकुर जाति क्षत्रिय उम्र 37 साल निवासी महेन्द्र कर्...

नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने दंतेश्वरी मन्दिर पहुँचकर पूजा अर्चना की

Image
नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने दंतेश्वरी मन्दिर पहुँचकर पूजा अर्चना की जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग व उपाध्यक्ष पुरषोंतम बघेल को भाजपा जिलाध्यक्ष ने मिठाई खिलाकर बधाई दी हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:/जगदलपुर जनपद पंचायत चुनाव में निर्विरोध जनपद अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पदलाम नाग ने भारतीय जनता पार्टी संगठन व अपने समर्थकों और सभी जनपद सदस्यों का आभार व्यक्त किया।  सभी का दिल से आभार व्यक्त करते हुए पदलाम नाग ने कहा कि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, छ.ग. शासन में मंत्री केदार कश्यप, बस्तर लोकसभा के सांसद महेश कश्यप व अन्य जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ सदस्यों के दिशा-निर्देश पर जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों का तेजी से विकास करेंगे। व क्षेत्र के विकास हेतु सदैव प्रतिबद्धता के साथ जनसामान्य की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इसके साथ ही जनपद उपाध्यक्ष निर्वाचित हुये पुरुषोत्तम कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी संगठन व भाजपा समर्थित सभी जनपद सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। और कहा कि, आप सभी के आशीर्वाद व समर्थन से आज जगदलपुर जनपद का उपाध्यक्ष निर्वाचित ...

चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले चोर को पकड़ने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

Image
  चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले चोर को पकड़ने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता   पूर्व में सनसिटी हाउसिंग बोर्ड के सुने मकानो से की गई चोरी   आरोपियो ने घर मकान में रखे सोने एवं चांदी के आभुषणो का किया चोरी  आरोपी से चोरी गये आभुषण बरामद किया गया   आरोपी कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में  सभी आरोपी दिगर राज्य के निवासी  चोरी गई संपत्ति-08 नग सोने का गेहुं दाना,एक नग सोने का छोटा लाॅकेट,  एक जोडी चांदी का मोटा पायल,पांच जोडी चांदी का पतला पायल, 07 नग चांदी का बिछिया, एक नग चांदी का लाॅकेट  अनुमानित कीमत लगभग 1,14,200 रूपये  नाम आरोपी- इदा उर्फ इदा बघेल उर्फ इदा भानसिंग पिता बोनसिंग उम्र 40 साल नि0 ग्राम नाहवेल थाना कुकसी तालुका, जिला धार मध्यप्रदेश।   Hindustan Samachar जगदलपुर  पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। जिस तारतम्य में सनसिटी हाउसिंग बोर्ड में चोरी के घटना को अंजाम देने वाले चोर को पकड़ने में बस्तर प...

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे कलचा स्थित पूर्व माध्यमिक शाला में मतदान किया

Image
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे कलचा स्थित पूर्व माध्यमिक शाला में मतदान किया  Hindustan Samachar  Jagdalpur  बस्तर सांसद  महेश कश्यप जी ने आज कलचा  कुम्हरावंड) स्थित पूर्व माध्यमिक शाला , बूथ संख्या- 22 में पहुंचकर अपना बहुमूल्य वोट दिया है। बस्तर सांसद ने आम मतदाताओं की तरह कतार में खड़े हो कर क्रमबद्ध तरीके से मतदान किया है। इस दौरान उन्होंने जनता और मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि पहले मतदान करें उसके बाद जलपान,ताकि शतप्रतिशत मतदान हो सके और समाज के साथ-साथ देश का भी विकास हो सके। बस्तर सांसद ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मतदाता निर्भीक हो कर अपने मतदान केंद्र पर पहुँचकर अवश्य मतदान करे। बस्तर सांसद ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अवश्य वोट करे।

जगदलपुर ग्राहक बनकर पहुंची महिला ने ढाई लाख रुपए से अधिक की ज्वेलरी कर दी पार

Image
जगदलपुर ग्राहक बनकर पहुंची महिला ने एक ज्वेलरी शॉप से ढाई लाख रुपए से अधिक  के जेवर पार कर दी ए पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है शहर के मानक ज्वेलर्स में लूट की वारदात हुई है दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची एक महिला ने इतनी सफाई से जेवर पार कर दिया कि दुकानदार को हवा तक नहीं लगी महिला के जाने के बाद जब दुकानदार को जेवर कम होने की एहसास हुआ तो उसने सीसीटीवी खंगालना शुरू किया तब जाकर दुकानदार को जानकारी लगी कि महिला ने जेवर पार कर दिया है दुकानदार कोतवाली पहुंचकर इसकी शिकायत की है कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि एक महिला और पुरुष जेवर खरीदने के बहाने से दुकान में घुसते हैं काफी देर तक वह कान की बालियां देखेते रहते हैं कुछ देर बाद और बालियां देखने की कहते हैं जैसे ही दुकानदार सामान लेने के लिए अपनी नजर फिरता है वैसे ही महिलाएं एक एक पैकेट सोने की बालियां और तीन सोने की चैन को कमर में दबा लेती है कुछ देर बाद वे दंपति दुकान से चले जाते हैं चोरी की सारी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है दुकानदार को इस चोरी की भनक चोरो...

आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं स्वतंत्र संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी का कांग्रेसियों ने किया गुरुनानक चौक में किया सौगात

Image
*प्रभातफेरी का कांग्रेसियों ने किया गुरुनानक चौक में स्वागत* *आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रभातफेरी का स्वागत शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा विधायक रेखचंद जैन व महापौर सफीरा साहू द्वारा गुरुनानक चौक में किया गया।* *नगर के मैत्री संघ से प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गुरुनानक चौक पहुंची वहां पहले से ही शहर अध्यक्ष विधायक और महापौर स्वागत के लिए उपस्थित थे उनके साथ-साथ कांग्रेसियों का जमावड़ा भी लगा हुआ था जिन्होंने सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस बने बच्चे तथा मां भारती बनी बच्ची का पुष्प कुछ पहनाकर स्वागत किया गया।* *इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सभापति यशवर्धन राव पार्षद इमरान खान सतपाल शर्मा योगेश पानीग्राही अनवर खान हेमू उपाध्याय जावेद खान धर्मेंद्र चौहान माज लीला नरेंद्र पानीग्राही सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित थे।* *विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बदौलत ही आज हम भारत को स्वतंत्र देख रहे हैं जिन्होंने अपने खून पसीने से भारत माता की सेव...

बस्तर जिले के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 010 व दोमैं चुनावी प्रचार धुआंधार

Image
*शहर हो गांव सिर्फ कांग्रेस ही करती है भला* *-----* *बस्तर जिले के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 व 02में चुनावी प्रचार पूरे उफान पर है और कांग्रेस विधायक रेखचंद जैन, शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ताबड़तोड़ प्रचार करते हुए प्रत्याशियों के लिए अपील कर रहें हैं। विधायक रेखचंद जैन व अध्यक्ष राजीव शर्मा का कहना है कि शहर हो या गांव जिसका विकास सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी कर सकती है क्योंकि विधायक, सांसद कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं और मुख्यमंत्री भी कांग्रेस के है जिसके कारण गांव-गांव में कांग्रेस की सरकार बनाने की जरूरत है।* *वहीं कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड पार्षद सुनीता सिंह ने भी विधायक और शहर अध्यक्ष की तारीफ करते हुए उनके नेतृत्व से मिल रही लगातार जीत के लिए उनका धन्यवाद किया साथ ही जिला पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए वोट अपील की।*चुनावी अभियान में योगेश पानीग्राही, नवल नाग बबलू खान जालंधर नाग गुलरेज खान घनश्याम महापात्र आशिष मिश्रा राम परिहार व जगह-जगह चुनावी अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं ‌।* *बस्तर जिला...

नगरनार थाना में गांजा तस्कर मोहम्मद वकील को 1050000 की लागतका गांजा उसके पास जप्त किया गया

Image
नगरनार थाना प्रभारी शिव शंकर गेंदले ने हमें बताया कि मुखबीर की सूचना पर अपने स्टाफ के साथ रवाना होकर  एन एच 63 मेन रोड  चौक पर नाकाबंदी कर तस्कर को गांजा जैसी मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया एक व्यक्ति मोहम्मद वकील पिता मोहम्मद जलील उम्र 28 वर्ष जिला बिलासपुर का रहने वाला इनोवा क्रमांक एमपी 07 b.a. 51 33 में पीछे केबिन में 42 पैकेट में रखा हुआ था जिसकी कुल वजन 210 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी कीमत 1050000 रुपए आंकी गई है उसे जप्त किया गया है उक्त आरोपी का अपराध धारा एनडीपीएस अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार  कर न्यायालय पेश किया गया उक्त कार्रवाई में थाना नगरनार प्रभारी सोमराज ठाकुर साधुराम नेता अजीत सिंह पुनीत शुक्ला सुनील मनहर देवचंद्र नाथ सत्यनारायण गोयल कामेश्वर बघेल जोगेश्वर कश्यप मनोज कश्यप जगन्नाथ नाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही जगदलपुर ब्यूरो  राजेश प्रसाद