महापौर ने की श्वान की पूजा, शहर में एबीसी सेंटर की शुरुवातशहरवासियों से अपील,इस अभियान में सहयोग करें- संजय पाण्डेयआवारा श्वानों के बधियाकरण एवं टीकाकरण के लिए एबीसी सेंटर शुरु
महापौर ने की श्वान की पूजा, शहर में एबीसी सेंटर की शुरुवात
शहरवासियों से अपील,इस अभियान में सहयोग करें- संजय पाण्डेय
आवारा श्वानों के बधियाकरण एवं टीकाकरण के लिए एबीसी सेंटर शुरु
जगदलपुर नगर निगम की पहल: एबीसी सेंटर का विधिवत उद्घाटन
हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगर निगम द्वारा शहर को श्वान जनित समस्याओं से मुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक के एसएलआरएम डोंगरी सेंटर के पास महापौर संजय पांडेय, एमआईसी टीम, पार्षदगण एवं निगम अमला के द्वारा श्वान का विधिवत पूजन कर उन्हे दूध पिलाकर एवं आहार खिलाकर एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया।
श्वानों के संबंध में लगातार आ रही शिकायतों को
महापौर संजय पांडेय ने संज्ञान में लेकर पशु प्रेमी से सहयोग लिया तथा पशु विभाग, नगर निगम की अलग-अलग कमेटिया बनाकर सभी की जिम्मेदारियाॅ तय की जो बधियाकरण कार्य संचालन हेतु नियुक्त स्नेह एनीमल वेलफेयर सोसायटी के कार्यों में सहयोग तथा निगरानी करेगी। शहर के पशु प्रेमी संस्था स्ट्रे सेफ फाउन्डेशन के लुप्तेश जगत, श्रीमती मानसी गुप्ता, श्रीमती पूजा सिंह, अभिषेक मिश्रा, रुपाली परोई एवं उनकी टीम का लगातार सहयोग मिल रहा है। लुप्तेश जगत को निगरानी समिति के सदस्य में शामिल किया गया है जिससे की श्वानों को पकड़ने के कार्य में उन्हे नुकसान न पहुचे तथा उनकी देखभाल में कमी न हो।
धरमपुरा के अलग-अलग क्षेत्र से पकड़े गए 22 आवारा श्वानों को एबीसी सेंटर में स्नेह एनीमल वेलफेयर सोसायटी के डॉ. विवेक सांगवान, डॉ. विनीत यादव एवं टीम द्वारा प्री-केयर केनल में रखा गया है। इन श्वानों का बधियाकरण, डी-वार्मिंग तथा रेबीज टीकाकरण किया जाएगा। इसके पश्चात तीन दिन तक पोस्ट केयर में रखकर सेवा की जायेगी तथा पूर्ण स्वास्थ्य लाभ दिलाने के बाद उन्हें पुनः उसी स्थान पर छोड़ा जाएगा जहां से उन्हें पकड़ा गया था। आने वाले समय में शहर के विभिन्न वार्डों में चरणबद्ध तरीके से यह अभियान चलाया जाएगा जिससे आवारा श्वानों की संख्या नियंत्रित होने के साथ साथ शहर में आवारा श्वान के भय से मुक्त वातावरण तैयार किया जा सके।
प्रतिमाह 500 श्वानों का बधियाकरण कार्य का लक्ष्य रखा गया है। बधियाकरण में निकाले गये आर्गन को सुरक्षित रखा जायेगा तथा लक्ष्यपूर्ति के बाद पशु विभाग के विशेषज्ञों के निगरानी में वैज्ञानिक विधि से निष्पादन किया जायेगा। निगरानी समिति में नोडल अधिकारी गोपाल भारद्वाज कार्यपालन अभियंता, सहायक नोडल अधिकारी हेमन्त श्रीवास स्वास्थ्य अधिकारी, सदस्य डाॅ. गीतिका ध्रुव पशु चिकित्सक सहायक शल्यज्ञ, अजय बनिक स्वच्छता निरिक्षक, लुप्तेश जगत स्ट्रे सेफ फाउन्डेशन है।
नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने वार्डों में आवारा श्वानों की जानकारी निदान के टोल फ्री नंबर 1100, स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत श्रीवास 9425266016 एवं लुप्तेश जगत 9770102327 के मोबाइल नंबर पर दे सकते है जिससे श्वानों का वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके से बधियाकरण कर शहर में सुरक्षित वातावरण बनाया जा सके।
इस अवसर पर नगर निगम जगदलपुर अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, राणा घोष, योगेन्द्र पाण्डे, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, पार्षद श्रीमती नेहा ध्रुव, श्रीमती पारुल बोथरा, श्यामसुन्दर बघेल, श्रीमती बसंती समरथ, सुश्री गायत्री बघेल सहित नगर निगम के कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, हेमन्त श्रीवास, अजय बनिक मौजूद, पशु चिकित्सा विभाग से डॉ केके देव, डॉ. गीतिका ध्रुव, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ एनके मांझी, स्ट्रे सेफ फाउंडेशन से लुप्तेश जगत, राजीव निगम, राजपाल कसेर, नवीन बोथरा उपस्थित रहे।
नगर निगम द्वारा शुरू किया गया यह एबीसी अभियान शहर में आवारा श्वानों की संख्या को नियंत्रित करने के साथ-साथ रेबीज जैसी बीमारियों की रोकथाम में भी सहायक सिद्ध होगा। शहर को श्वान जनित समस्याओं से मुक्त करने के इस महा अभियान में सभी पशु प्रेमियों एवं आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। मैं शहरवासियों से अपील करता हूं कि वे इस अभियान में सहयोग करें और अपने क्षेत्रों में आवारा श्वानों की जानकारी निगम द्वारा जारी हेल्पलाईन नम्बर पर दें जिससे सभी श्वानों का व्यवस्थित उपचार एवं बधियाकरण किया जा सके।
Comments
Post a Comment