महापौर ने नया बस स्टैण्ड स्थित सार्वजनिक शौचालयों का किया निरीक्षण

महापौर ने नया बस स्टैण्ड स्थित सार्वजनिक शौचालयों का किया निरीक्षण
सफाई व्यवस्था सुधारने दिए निर्देश

 हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- शहर के नया बस स्टैण्ड स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालयों का महापौर संजय पाण्डे ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालय परिसर एवं उसके आसपास फैली गंदगी को देखकर महापौर ने नाराजगी जताई और सुलभ शौचालय के संचालक को कड़ी समझाईश दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सार्वजनिक उपयोग के इन स्थानों पर नियमित साफ-सफाई, स्वच्छ वातावरण एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान महापौर संजय पाण्डे ने शौचालय परिसर का जायजा लेते हुए वहां मौजूद लोगों एवं आम नागरिकों को जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि सुलभ शौचालयों में मूत्रालय का उपयोग पूरी तरह निःशुल्क है तथा किसी भी व्यक्ति से इसके लिए राशि नहीं ली जानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर यूरिन करने के बजाय शौचालयों एवं मूत्रालयों का उपयोग करें, जिससे स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
महापौर ने संबंधित अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नया बस स्टैण्ड जैसे अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग की जाए। साफ-सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी सुलभ शौचालयों में लगाए जाने वाले फ्लैक्स एवं सूचना बोर्ड पर “मूत्रालय उपयोग निःशुल्क है” का उल्लेख बड़े एवं स्पष्ट अक्षरों में किया जाए ताकि आमजन को सही जानकारी मिल सके और अनावश्यक शुल्क वसूली जैसी शिकायतें सामने न आएं।
इसके साथ ही नया बस स्टैण्ड परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से सफाई टीम को नियमित सफाई, कचरा उठाव एवं शौचालयों की निगरानी संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा इसमें आम नागरिकों की सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, स्वच्छता सभापति लक्ष्मण झा, एमआईसी सदस्य निर्मल प्रसाद पाणिग्राही, संजय विश्वकर्मा, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, गोपाल भारद्वाज, अमर सिंह, हेमंत श्रीवास, योगेश पाण्डे, सुलभ संचालक मुकेश सिंह, राजकुमार पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जगदलपुर में चोरी का बड़ा खुलासा, दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, 20 लाख का सोने चांदी बरामद”?

चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को 24 घंटे में पड़कने में बस्तर पुलिस को मिली बडी सफलता।शहर के सुने घर से की गई चोरी की वारदातो का खुलासा।

जगदलपुर में प्रशासन का बड़ा छापा: अवैध गैस रिफिलिंग के खेल का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त