संजय मार्केट ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले 01 चोर महिला पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही



संजय मार्केट ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले 01 चोर महिला  पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही      

शांतिनगर जगदलपुर से महिला चोर को किए गिरफ्तार 

आरोपी महिला उड़ीसा का मूल निवासी हैं 
आरोपी के कब्जे से चोरी किए सोने के नोज पिन 30 नग को किए बरामद 

नाम आरोपीयां :- सुनीता उर्फ पुजा कश्यप पति राजेन्द्र बघेल उम्र 33 साल हाउसिंग बोर्ड कालोनी दुर्गा माता मंदिर शांतिनगर सोनाली का घर जगदलपुर थाना बोधघाट जिला बस्तर
    हिंदुस्तान समाचार  पुलिस अधीक्षक,  शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 27 अप्रैल  2026 को संजय मार्केट में स्थित ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले महिला आरोपी पर, पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा, के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक  माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक श्री धोत्रे सुमित कुमार  के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

ज्ञात हो कि दिनांक 27.04.2026 को संजय मार्केट में स्थित ज्वेलरी दुकान में जो चोरी हुई थी उस चोर को पकड़ने मे पुलिस ने सफलता हासिल की है, महिला चोर द्वारा सोने की नोज पिन 30 नग को चोरी कि थी  घटना के तुरंत बाद चोरी को पकड़ने हेतु विभिन्न विशेष टीमें गठीत की गई थी पता तलास दौरान ज्वेलरी दुकान एवं शहर के विभिन्न स्थानों में लगे सीसीटीव्ही फूटेज दृश्य अवलोकन किया गया जो सीसीटीव्ही फूटेज के आधार पर महिला आरोपी की शिनाख्त सुनीता उर्फ पुजा कश्यप पति राजेन्द्र बघेल उम्र 33 साल हाउसिंग बोर्ड कालोनी दुर्गा माता मंदिर शांतिनगर सोनाली का घर जगदलपुर के रूप में हुई। जिसे आज दिनांक महिला बल के हिरासत में लिया गया जिससे पुछताछ करने पर महिला आरोपी द्वारा घटना कबूल करते हुये चोरी करना स्वीकार किया और चोरी किए हुए माल को अपने घर में पलंग के गद्दा के नीचे  छुपा कर रखा होना बताया तथा अपने घर से 30 नग नोज पिन को बरामद कराने पर 30 नग सोने के नोज पिन को विधिवत् जप्त कर महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया  है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी- 
निरीक्षक - लीलाधर राठौर 
उनि. - अरुण मरकाम,
Hc - उमा भगत , मोहन कश्यप 
आरक्षक - सोनू गौतम , कृष्णा नेताम , महेंद्र पटेल ,शैलेश राज , महंगू कश्यप ,अमर बेसरा ,हेमचंद मौर्य , रीना अनंत ,ललिता तारम, संगीता ठाकुर , पुनीता मंडावी

Comments

Popular posts from this blog

जगदलपुर में चोरी का बड़ा खुलासा, दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, 20 लाख का सोने चांदी बरामद”?

चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को 24 घंटे में पड़कने में बस्तर पुलिस को मिली बडी सफलता।शहर के सुने घर से की गई चोरी की वारदातो का खुलासा।

जगदलपुर में प्रशासन का बड़ा छापा: अवैध गैस रिफिलिंग के खेल का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त