Posts

Showing posts from March, 2026

जलकर के अधिभार (ब्याज) में 100 फीसदी छूट का लाभ मिलेगा

Image
जलकर के अधिभार (ब्याज) में 100 फीसदी छूट का लाभ मिलेगा हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगर निगम जगदलपुर की सामान्य सभा में कुल 12 एजेंडों पर चर्चा की गई, जिसमें एजेंडा क्रमांक 10 को भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस एजेंडे के अंतर्गत ऐसे जलकर दाताओं को राहत प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, जिन्होंने पिछले 2 वर्ष या उससे अधिक समय से अपना जलकर जमा नहीं किया है। ऐसे सभी बकायेदारों को 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है, जिसमें वे अपने बकाया जलकर का भुगतान कर सकते हैं। इस योजना के तहत वन टाइम सेटलमेंट (OTS) लागू किया गया है, जिसके अंतर्गत बकाया जलकर पर लगाए गए अधिभार (ब्याज) में 100 फीसदी छूट दी जाएगी अर्थात उपभोक्ता केवल मूल राशि जमा कर अपना बकाया समाप्त कर सकते हैं। महापौर संजय पाण्डे ने बताया कि इस विषय पर सदन में गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। उन्होंने सभी बकायेदारों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए एकमुश्त भुगतान कर अपना बकाया जलकर जमा करें। नगर निगम जलकार्य सभापति सुरेश गुप्ता ने कहा कि 30 अप्रैल तक दी जा रही यह 100 फीसदी अधिभार छूट ...

दलपत दीपोत्सव सम्मान समारोह आयोजित,प्रतिभागियों व सहयोगियों का हुआ सम्मान

Image
5 वर्ष दीप जलाकर स्वच्छता का संदेश, अगले वर्ष स्वच्छता में सफलता प्राप्त कर दीप जलाएंगे- संजय पांडेय दलपत दीपोत्सव सम्मान समारोह आयोजित, प्रतिभागियों व सहयोगियों का हुआ सम्मान हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शनिवार को दलपत दीपोत्सव सम्मान समारोह का आयोजन शहर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में किया गया। कार्यक्रम में उन लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने दलपत सागर दीपोत्सव के आयोजन में सहयोग प्रदान किया था।  साथ ही दीपोत्सव के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए तथा सफल प्रतिभागियों को कार्यक्रम के माध्यम से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने कहा कि दलपत दीपोत्सव सम्मान समारोह में उन प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया है जो विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल हुए हैं। इसके साथ ही उन लोगों को भी प्रशस्ति पत्र के माध्यम से सम्मानित किया गया जिन्होंने दलपत दीपोत्सव कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता दी। उन्होंने कहा कि दलपत दीपोत्सव ...

बोधघाट थाना से कमिश्नर कार्यालय तक प्रस्तावित रोड चौड़ीकरण का निरीक्षण

Image
बोधघाट थाना से कमिश्नर कार्यालय तक प्रस्तावित रोड चौड़ीकरण का निरीक्षण हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- महापौर संजय पांडेय, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, सभापति निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, नगर निगम के इंजीनियरों द्वारा शुक्रवार  को संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माहापौर एवं टीम ने ड्रेन-टू-ड्रेन रोड चौड़ीकरण, आरसीसी नाली निर्माण, विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग, पीएचई एवं अमृत मिशन की पानी पाइप और वाल शिफ्टिंग, पुलिया निर्माण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। आयुक्त प्रवीण वर्मा ने कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। मालूम हो कि नगर निगम द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा जल निकासी की बेहतर व्यवस्था के उद्देश्य से बोधघाट थाना से कमिश्नर कार्यालय तक 167.54 लाख रुपये की लागत से रोड चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन कुछ दिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन व अन्य जनप्रतिन...

संजय बाजार व्यवस्थित करने व्यापारियों से लिया जाएगा सहयोग:- संजय पाण्डेय

Image
संजय बाजार व्यवस्थित करने व्यापारियों से लिया जाएगा सहयोग:- संजय पाण्डेय हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगर निगम कार्यालय में संजय बाजार व्यापारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संघ के अध्यक्ष पंकज सिंघल के नेतृत्व में महापौर संजय पांडेय से मुलाकात कर बाजार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान संजय बाजार की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, सफाई व्यवस्था, मटन मार्केट के संचालन तथा यूजर चार्ज को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में महापौर संजय पांडेय ने कहा कि नगर निगम द्वारा संजय बाजार को सुव्यवस्थित और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की पूरी योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाजार क्षेत्र में व्यापारियों और आम नागरिकों को सुविधा मिले, इसके लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे। जल्द ही विस्तृत योजना बनाकर संजय मार्केट को व्यवस्थित किया जाएगा, जिससे यहां की अव्यवस्थाएं दूर हों और बाजार का संचालन सुचारू रूप से हो सके। यूजर चार्ज के संबंध में जो भ्रांतियां है उसे दूर किया गया। महापौर ने स्पष्ट कर...

इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष शरद अवस्थी ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, नियुक्ति के लिए जताया आभार

Image
इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष शरद अवस्थी ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, नियुक्ति के लिए जताया आभार हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर। इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष शरद अवस्थी ने आज विधानसभा कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर अपनी नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रयास करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक अनुज शर्मा भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने शरद अवस्थी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के माध्यम से बस्तर अंचल के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी। शरद अवस्थी ने कहा कि इंद्रावती बेसिन क्षेत्र बस्तर अंचल के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां के जल संसाधनों का बेहतर उपयोग, कृषि विकास, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार तथा क्षेत्रीय विकास को ध्यान में र...

108 नक्सलियों ने किया सरेंडर7 जिले के एसपी डीजीपी मौजूद थे

Image
108 नक्सलियों ने किया सरेंडर 7 जिले के एसपी डीजीपी  मौजूद थे   हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुड़े 108 माओवादी कैडरों का समाज की मुख्यधारा मे वापसी, जिनमें से कुल 44 महिला माओवादी कैडर षामिल हैं।   108 माओवादी कैडरों पर 3.29 करोड़ रुपयों का इनाम घोषित है। पूनर्वास करने वाले माओवादी कैडरों से प्राप्त सूचना तथा अन्य आसूचना के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा कार्रवाई करते हुए AK-47, INSAS, LMG, BGL सहित कुल 101 घातक हथियारों की बरामदगी विभिन्न डम्पों से की गई, जो नक्सल विरोधी अभियानों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।  देश के नक्सल विरोधी अभियान की इतिहास में एक ही स्थल से सर्वाधिक रुपया 3.61 करोड़ की नगदी रकम तथा रुपया 1.64 करोड़ मूल्य का 01 कि.ग्रा. सोना माओवादियों द्वारा की गई डम्प से बरामद की गई।   ‘‘ पूना मारगेम - पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ की पहल से प्रभावित होकर छ.ग. राज्य में विगत 26 महिनों में कुल 2714 माआवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़ कर शांति पूर्ण एवं सामाजिक जीवन हेतु अग्रसर हुए।  उल्लेखनीय ...

जगदलपुर में प्रशासन का बड़ा छापा: अवैध गैस रिफिलिंग के खेल का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त

Image
जगदलपुर में प्रशासन का बड़ा छापा: अवैध गैस रिफिलिंग के खेल का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर,  बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में सिलेंडर जप्त किया है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने शहर के दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में एक बड़ी कार्यवाही की, जिससे अवैध गैस कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।          खाद्य नियंत्रक  घनश्याम राठौर से मिली जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग को राउतपारा स्थित बालाजी केयर हॉस्पिटल के पास अवैध भंडारण की पुख्ता सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर टीम ने प्रशांत महाजन नामक व्यक्ति के घर पर आकस्मिक दबिश दी। निरीक्षण के दौरान घर के भीतर गैस सिलेंडरों का भारी जखीरा पाया गया, जिसका कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। अधिकारियों ने मौके से कुल 24 नग घरेलू गैस सिलेंडर और 10 नग कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए। इसके अलावा, सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस की चोरी और रिफिलिंग के लिए...

महादेव घाट बैराज के लिए 100 करोड़ के प्रावधान पर महापौर संजय पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों से की मुलाकात

Image
महादेव घाट बैराज के लिए 100 करोड़ के प्रावधान पर महापौर संजय पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों से की मुलाकात हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- छत्तीसगढ़ शासन के बजट में महादेव घाट बैराज निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किए जाने पर आज विधानसभा भवन स्थित कार्यालय में महापौर संजय पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने इस महत्वपूर्ण निर्णय को बस्तर, विशेषकर जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। महापौर संजय पांडेय ने कहा कि महादेव घाट बैराज के निर्माण से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र को पेयजल उपलब्धता के साथ-साथ विभिन्न विकास कार्यों में भी बड़ा लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इस बैराज के निर्माण से शहर के दीर्घकालिक विकास को नई दिशा मिलेगी और आने वाले समय में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। विदित हो कि गरमी के दिनों में महादेव घाट के पास बने इंटकवेल में पानी पूर्ण र...

महापौर संजय पाण्डेय ने नगरवासियों से की सक्रिय सहभागिता की अपील

Image
महापौर संजय पाण्डेय ने नगरवासियों से की सक्रिय सहभागिता की अपील जनभागीदारी से बनेगा जनहितैषी बजट 2026-27 नगर निगम ने मांगे सुझाव हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर:- नगरपालिक निगम, जगदलपुर द्वारा आगामी बजट वर्ष 2026-27 की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। नगर के समग्र एवं संतुलित विकास को प्राथमिकता देते हुए निगम प्रशासन ने सभी प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग, युवाओं गणमान्यजनों एवं मीडिया के सदस्यो से शहर विकास हेतु सुझाव एवं प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। नगर निगम द्वारा सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, उद्यान विकास, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, सार्वजनिक परिवहन, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर ठोस एवं व्यवहारिक सुझाव मांगे गए हैं, ताकि आगामी बजट शहर की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा सके। इस संबंध में महापौर संजय पाण्डेय ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि शहर के भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्ह...

बस्तर पुलिस द्वारा दिया गया जनता को होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संदेश

Image
  बस्तर पुलिस द्वारा दिया गया जनता को होली शांतिपूर्ण ढंग  से मनाने का  संदेश  सौहार्दपूर्ण होली पर्व मनाने की दी गई समझाईश  पुलिस बल द्वारा किया गया शक्ति प्रदर्शन  शहर के महत्वपूर्ण चौक चौराहों एवम् संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च हिंदुस्तान समाचार जगदलपुर बस्तर पुलिस द्वारा होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारी की गई है। इसी तारतम्य में आज दिनाँक 02/03/26 को पुलिस बल के साथ जगदलपुर शहर के महत्वपूर्ण स्थानों में शक्ति प्रदर्शन ( फ्लैग मार्च) किया गया। पुलिस द्वारा जनता को शुभकामनाओं सहित शांति और सौहाद्रपूर्ण होली मनाने की समझाईश दी गई। शक्ति प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य आपराधिक तत्वों को चेतावनी देना एवं शहर के नागरिकों विशेषकर महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है ,जिससे शहर के नागरिक निर्भीक एवम् सुरक्षित होकर होली का त्यौहार मना पायें। बस्तर पुलिस की अपील:- ▫️बिजली तार के नीचे होलिका दहन न करें । ▫️होली पर्व पर शराब पीकर लड़ाई झगड़ा वाद विवाद न करें । ▫️होली पर्व पर मुखौटा का प्रयोग न करें । ▫️शराब पीकर वाहन न चल...